वहीदा रहमान से था शादीशुदा Guru Dutt का अफेयर, जब पत्नी गीता दत्त ने टोका तो जड़ दिया था थप्पड़!
गुरु दत्त (Guru Dutt) की अपनी पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वहीदा रहमान के साथ उनका नाम खूब चर्चा में रहा। ...और पढ़ें

गुरु दत्त का उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब गुरु दत्त (Guru Dutt) कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ ही रहे थे, तभी उन्हें सिनेमा की सुपरस्टार गीता दत्त (Geeta Dutt) से इश्क हो गया जिनकी आवाज फिल्मों में गूंजा करती थीं। दोनों ने साथ में पहली फिल्म 'बाजी' में काम किया और देखते ही देखते दोनों इश्क में डूब गए।
दो-तीन साल डेटिंग करने के बाद गुरु दत्त और गीता दत्त ने 1953 में शादी कर ली। शुरु में सिंगर का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, क्योंकि गुरु दत्त उस वक्त स्ट्रगल ही कर रहे थे। मगर आखिरकार परिवार प्यार के आगे झुक गया। कपल को तीन बच्चे हुए- तरुण, नीना और अरुण।
शादी के चंद साल में ही बिखर गया था रिश्ता
शुरु में गुरु दत्त और गीता दत्त की मोहब्बत की मिसाल दी जाती थी, लेकिन चंद सालों में उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। इसकी वजह ठहराए जाने लगा उस वक्त की राइजिंग स्टार वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) को। दरअसल, 50 के दशक में वहीदा और गुरु दत्त के अफेयर की खूब चर्चा थी।
वहीदा रहमान संग जुड़ा था गुरु दत्त का नाम
दरअसल, गुरु दत्त ने ही फिल्म CID (1956) से वहीदा रहमान को लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं। फिल्मी गलियारों में दोनों का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। गुरु और वहीदा अपने अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन फिल्मी गलियारों में गपशप हो रही थी।
खबरें और भी
अफेयर की खबरों से परेशान हो गई थीं गीता दत्त
जब गीता दत्त के कानों में पति और एक्ट्रेस के अफेयर की खबर पहुंचीं तो वह बेचैन हो गईं। उन्होंने एक-एक करके कई लोगों से इस बारे में सवाल किया। एक बार वह गुरु दत्त के करीबी दोस्त अबरार अल्वी से भी उनके बारे में पूछने गईं, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
गीता दत्त ने लिखी थी फर्जी चिट्ठी
यासिर उस्मान की किताब 'गुरु दत्त: एन अनफिनिश्ड स्टोरी' में वसंती पादुकोण के हवाले से कहा गया है कि गीता 'ईर्ष्यालु और गुस्सैल' स्वभाव की महिला थीं और बहुत आसानी से दूसरों की बातों पर भरोसा कर लेती थीं। इसलिए उनके आस-पास के लोगों ने इसी बात का फायदा उठाने की कोशिश की। एक बार गीता ने एक फर्जी चिट्ठी लिखी और उस पर वहीदा रहमान के नाम से साइन कर दिए।
गुरु दत्त को बीवी पर था शक
सत्या सरन की लिखी किताब 'टेन इयर्स विद गुरु दत्त: अबरार अल्वीज जर्नी' में अबरार ने बताया कि गुरु दत्त को यह चिट्ठी मिली थी जो प्यार के इजहार जैसी लग रही थी। चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें वहीदा से किसी गुप्त जगह पर मिलना चाहिए। गुरु दत्त को पक्का यकीन था कि वहीदा ऐसा कभी नहीं लिखेंगी, इसलिए उन्हें अपनी पत्नी पर शक हुआ।
गुरु दत्त ने बीवी पर उठाया था हाथ?
जब वे और अबरार सच का पता लगाने उस जगह पहुंचे, तो उन्होंने गीता की कार वहां आते देखी। अबरार ने कहा, "मुझे लगता है कि यह पहली बार था। उस रात घर पहुंचने के बाद उन्होंने गीता से इस घटना के बारे में बात की और जैसा कि उन्होंने बाद में मुझे बताया। उन पर हाथ भी उठाया।"
एक दौर आया, जब उन्होंने वहीदा रहमान से दूरी बना ली और गीता दत्त के साथ अपनी शादी को दूसरा चांस दिया। मगर तब भी बात नहीं बनी। अपने आखिरी पलों में अभिनेता बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। करियर और निजी जिंदगी, दोनों में असफलता देख रहे थे। साल 1964 में मात्र 39 साल की उम्र में अभिनेता का निधन हो गया था।