Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    74 सालों से टूटे दिलों पर मरहम का काम कर रहा Geeta Dutt का ये गाना, मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे दर्दभरे बोल

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 05:53 PM (IST)

    74 साल पहले गीता दत्त (Geeta Dutt) का गाया हुआ ये गाना आज भी प्यार में बवफाई से जूझ रहे आशिकों के दिलों पर मरहम का काम कर रहा है। ...और पढ़ें

    74 साल पुराना है ये दर्द भरा गीत

    74 साल पुराना है ये दर्द भरा गीत 

    HighLights

    1. 74 साल पुराना है ये दर्द भरा गीत 

    2. टूटे दिलों की आवाज है गीता दत्त का ये गीत

    3. दर्द भरे बोल सीधा छूते हैं दिल को

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर और आशा भोंसले का दौर आने से पहले गीता दत्त (Geeta Dutt) ने कई ऐसे नगमे भारतीय म्यजिक इंडस्ट्री को दिए हैं जो आज भी सदाबहार हैं। गीता दत्त के गाए हुए ये गाने कई बार नई फिल्मों में भी दोहराए गए हैं।

    वैसे तो उन्होंने कई सिनेमा जगत को कई गीत दिए हैं लेकिन आज हम जिस गाने की बात करने जा रहे हैं वह खासकर उन आशिकों के लिए हैं जिनका प्यार में दिल टूटा है।

    यह भी पढ़ें- 'ससुरी कभी बेसुरी नहीं होती...' जब बड़े गुलाम अली खान ने Lata Mangeshkar के लिए कह डाला था कुछ ऐसा

    74 सालों से टूटे दिल पर मरहम बना हुआ है ये गाना

    गीता दत्त का ये दर्दभरा गीत 74 सालों से टूटे हुए दिलों का मरहम बना हुआ है। इस गीत के दिल छूने वाले बोल मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने लिखे थे।

    getta dutt

    इस फिल्म के पूरे सीन में बजाया गया गाना

    गीता दत्त के इस गाने को कंगना रनौत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के एक सीन में बैकग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। खास बात यह है कि इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। बिना किसी आधुनिक वर्जन के यह गीत उस सीन में फिल्माया गया जहां कंगना का किरदार अपने पति की होने वाली दूसरी शादी के गम में शराब पीती है।

     getta dutt (3)

    कौन सा है ये गाना?

    जिस गाने हम बात कर रहे हैं उसके बोल है- जा जा जा जा बेवफा, कैसा प्यार, कैसी प्रीत रे, तू ना किसी का मीत रे, झूठी तेरे प्यार की कसम, जा जा जा बेवफा (Ja Ja Ja Ja Bewafa)।

    खबरें और भी

    गुरु दत्त (Guru Dutt) के निर्देशन में बने इस गाने में निक्की (अभिनेत्री श्यामा का किरदार) नजर आती है, जो दिल टूटने के बाद सड़कों पर भटक रही है; उसे पता चल गया है कि जिस आदमी से वह प्यार करती है, यानी कालू (Guru Dutt), उसका ध्यान किसी और औरत पर है।

    ये गीत 1954 में रिलीज हुई थ्रिलर रोमांस फिल्म आर पार (Aar Paar) का है। जिसमें गुरु दत्त और श्यामा के साथ जॉनी वॉकर और शकीला ने अहम किरदार निभाए थे।

    यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान का हर बच्चा गाता है ये प्रार्थना गीत, 69 साल पहले Lata Mangeshkar ने दी थी आवाज; गुमनाम लेखक की कहानी