विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामायण का 'सीन' बिगाड़ने आ रहे Suriya, दीवाली पर होगा बॉक्स ऑफिस का महाक्लैश

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:33 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार सूर्या की एक अपकमिंग फिल्म का एलान हो गया है और उसकी रिलीज डेट भी सामने आई है।

सूर्या की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सूर्या की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सूर्या की नई फिल्म का हुआ एलान

  2. इस दिन रिलीज होगी एक्टर की फिल्म

  3. रामायण पार्ट-1 के साथ होगा क्लैश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार हमेशा से फिल्ममेकर्स के लिए अपनी-अपनी मूवीज को रिलीज करने का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। इस बार दीवाली के मौके पर हिंदी सिनेमा की तरफ से इस साल की सबसे बड़ी फिल्म रामायण पार्ट-1 को रिलीज किया जाना है। 

लेकिन अब साउथ सिनेमा की तरफ से रामायाण के चुनौती पेश करने की दावेदारी सुपरस्टार सूर्या ने पेश कर दी है। उनकी एक अपकमिंग नई फिल्म को इसी साल दीवाली पर रिलीज करने का एलान किया गया है। पूरा मामला क्या है, आइए समझते हैं-

दीवाली पर रिलीज होगी सूर्या की फिल्म

दरअसल साउथ फिल्म अभिनेता सूर्या की जिस आने वाली फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका नाम सीन है। बुधवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सूर्या ने सीन का टीजर और फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही इस ट्वीट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि 6 नवंबर 2026 को दीवाली के अवसर पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर धूम मचाने आ रही 200 करोड़ी Family Drama, कब और कहां रिलीज होगी 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म?

suriya

इस तरह से ये साफ हो गया है कि दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की रामायण और सूर्या की सीन के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि रामायण पार्ट-1 को भारत में 8 नवंबर और ग्लोबली 6 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाना है। 

गौर किया जाए सूर्या की सीन फिल्म के बारे में तो इस मूवी में एक्टर सिंघम के बाद एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में उनको पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। सीन का टीजर देखने के बाद इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं।

सूर्या की फिल्म को लेकर क्रेज

अभिनेता सूर्या साउथ सिनेमा के उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी मूवी को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज नजर आता है। इसका अंदाजा सीन मूवी की बढ़ती चर्चा को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। मालूम हो कि इस साल सूर्या करप्पू और विश्वनाथ एंड संस जैसी फिल्मों के जरिए थिएटर्स में दर्शकों मनोरंजन करने में सफल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Vishwanath And Sons ने मचाया गदर, Suriya की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा