विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या Sunny Deol न शाह रुख खान को बताया 'इनसिक्योर'? फिल्म डर के बाद से एक्टर्स के बीच हुआ था पंगा

Updated: Sun, 16 Aug 2026 07:12 PM (IST)

सनी देओल ने फिल्म 'डर' के 32 साल बाद शाह रुख खान और इंडस्ट्री में असुरक्षा को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह खुद असुरक्षित नहीं हैं, लेकिन कई एक्टर असुरक्षित महसूस करते हैं जिससे माहौल खराब होता है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' (Darr) में शाह रुख खान (Shah rukh Khan) ने एक ग्रे शेड रोल निभाया था जबकि सनी देओल (Sunny Deol) इसके लीड एक्टर थे। इस मूवी ने अपने अनोखे चित्रण के लिए खूब चर्चा बटोरी जिसकी वजह से खबर आई कि दोनों एक्टर्स के बीच अनबन हो गई थी।

सालों बाद, अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) में बताया था कि सनी ने गुस्से में अपनी पैंट फाड़ दी थी। अब फाइनली 32 साल बाद सनी ने शाह रुख खान के साथ अपने रिश्तों और इंडस्ट्री में इनसिक्योरिटी के बारे में खुलकर बात की है।

सनी देओल ने SRK को कहा इनसिक्योर?

शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में, सनी से उस दौर और शाह रुख खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया,'कम उम्र में, मैं यह नहीं कहूंगा कि हमारे बीच कुछ भी नहीं था। ऐसा था। मैं कभी ऐसा नहीं रहा। मैं इनसिक्योर इंसान नहीं हूं। मैं सेट पर कभी इनसिक्योर महसूस नहीं करता।'

Shah rukh (67)

'लेकिन इनसिक्योरिटी की वजह से कई एक्टर ऐसी चीजें कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हम वही किरदार निभा सकते हैं जो हम असल में हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम उससे अलग कुछ नहीं हो सकते। लेकिन किसी तरह, बहुत से एक्टर बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। और इस वजह से माहौल खराब हो जाता है। ऐसी चीजें हो जाती हैं जो नहीं होनी चाहिए। लेकिन यही हमारी फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है।'

डर में शाह रुख ने निभाया था विलेन का रोल

बता दें कि शाह रुख खान ने 'डर' में एक जान लेने वाले स्टॉकर का रोल निभाया था, जिसमें जूही चावला और सनी देओल भी थे। कहा जाता है कि सनी देओल उस समय शाह रुख के किरदार को इतना ज्यादा अहमियत दिए जाने से इतने नाराज थे कि उन्होंने सालों तक उनसे बात नहीं की।

'आप की अदालत' के एक एपिसोड में सनी ने कहा था कि आखिरकार, लोगों ने फिल्म में मुझे पसंद किया। उन्होंने शाह रुख खान को भी पसंद किया। फिल्म को लेकर मेरी बस यही शिकायत थी कि मुझे पता नहीं था कि वे विलेन के किरदार को इतना बढ़ा-चढ़ाकर दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें- Dharmendra की वजह से अधूरा रह गया Sunny Deol का ये बड़ा सपना, एक्टिंग से पहले क्या करना चाहते थे 'तारा सिंह'?

यह भी पढ़ें- 'पॉलिटिक्स को फिल्मों से बाहर...' Sunny Deol ने फिल्म की असफलता और डाउनफॉल पर तोड़ी चुप्पी