विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पॉलिटिक्स को फिल्मों से बाहर...' Sunny Deol ने फिल्म की असफलता और डाउनफॉल पर तोड़ी चुप्पी

Updated: Sun, 16 Aug 2026 04:31 PM (IST)

गदर और इंडियन फिल्मों के बाद सनी देओल (Sunny Deol) का करियर में डाउनफॉल आया। अब एक्टर ने इस बारे में बात की है।

जो बोले सो निहाल की असफलता पर बोले सनी देओल। फोटो क्रेडिट- एक्स

जो बोले सो निहाल की असफलता पर बोले सनी देओल। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों गदर और इंडियन के बाद उनके करियर में डाउनफॉल आ गया था। सनी की 30 बैक-टू-बैक फ्लॉप सोलो फिल्में रहीं। 

गदर जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के बाद भी दो दशक तक क्यों सनी देओल के करियर में डाउनफॉल आया, इस बारे में एक्टर ने बात की है। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर ने खुलासा किया है कि गदर और इंडियन के बाद सिनेमा बदलने लगा था।

डाउनफॉल पर बोले सनी देओल

जब सनी देओल से पूछा गया कि गदर के बाद उनके करियर में डाउनफॉल आ गया था। ऐसा क्यों हुआ? तब एक्टर ने कहा, "मै समझ नहीं पा रहा था। अचानक कॉरपोरेट आ गया और फिल्म इंडस्ट्री का फॉर्मेट बदलना शुरू हो गया। गदर के साथ मैंने इंडियन भी दी थी जो बहुत बड़ी हिट रही थी। उसे लगान और उस वक्त की कई फिल्मों से ज्यादा कमाया था। इंडस्ट्री में बदलाव आ रहा था।"

Sunny Deol

21 साल पुरानी फिल्म क्यों हुई थी फ्लॉप?

सनी देओल ने इसी इंटरव्यू में 'जो बोले सो निहाल' की असफलता पर बात की और पॉलिटिकल दखलअंदाजी को असफलता का कारण बताया। उन्होंने कहा-

वो फिल्म इसलिए आगे नहीं गई क्योंकि उसमें पॉलिटिक्स आ गया था। अचानक एक इश्यू के चलते उसे बड़े पर्दे से हटानी पड़ी थी। आजकल जो पॉलिटिक्स फिल्मों के बीच में आ रहा है, इसे नहीं आना चाहिए। इसे बाहर रहना चाहिए। हम थोड़ी न किसी को कुछ कर रहे हैं। हम एंटरटेनर्स हैं, बस एंटरटेन कर रहे हैं। आजकल देखो बाहर इतना ऊट-पटांग बोलते हैं, इतना ऊट-पटांग चलता है, कोई भी कुछ बोल देता है। उस पर कोई सेंसर नहीं है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म से हुआ था कमबैक

मालूम हो कि सनी देओल के लिए कमबैक फिल्म गदर 2 साबित हुई थी। 2023 में आई गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के बाद सनी ने बैक-टू-बैक दो हिट फिल्में जाट और बॉर्डर 2 दिया। इन दिनों सिनेमाघरों में उनकी फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) धमाल मचा रही है।

यह भी पढ़ें- 'मेरा जमीर इजाजत...' शाह रुख-अजय की तरह पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते Sunny Deol? एक्टर ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें- 16 साल से शाह रुख खान संग चल रही अनबन पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं ऐसा इंसान...