Dharmendra की वजह से अधूरा रह गया Sunny Deol का ये बड़ा सपना, एक्टिंग से पहले क्या करना चाहते थे 'तारा सिंह'?
सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में खुलासा किया कि एक्टर बनने से पहले उनका एक सपना था जिसकी धर्मेंद्र ने इजाजत नहीं दी।
-1786881474266_m.webp)
धर्मेंद्र की वजह से नहीं हुआ सनी देओल का सपना पूरा!
HighLights
धर्मेंद्र की वजह से नहीं हुआ सनी देओल का सपना पूरा!
एक्टर बनने से पहले कुछ और था सनी देओल का सपना
बंटवारा 1947 में नजर आ रहे हैं सनी देओल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सनी देओल आज करोड़ों लोगों के फेवरेट हैं और उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर बनने से पहले सनी देओल का कुछ और सपना था?
बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने एक ऐसे सपने के बारे में बताया जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते; यह सपना उनके सुपरस्टार पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) की वजह से पूरा नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें- 'मेरा जमीर इजाजत...' शाह रुख-अजय की तरह पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते Sunny Deol? एक्टर ने दिया जवाब
क्या बनना चाहते थे सनी देओल?
क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल होने के दौरान एक्टर ने बताया कि एक समय उनकी इच्छा प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेसिंग ड्राइवर बनने की थी। बातचीत के दौरान, होस्ट और धर्मेंद्र के को-एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सनी से रेसिंग में उनकी दिलचस्पी के बारे में पूछा, और कहा, 'सनी जी हमने सुना है कि आप एक रेसिंग ड्राइवर बनना चाहते थे? फॉर्मूला 1?'
-1786881434259.webp)
धर्मेंद्र नहीं देते थे इजाजत
सनी ने ड्राइविंग के अपने पैशन को याद किया और बताया कि उनके पिता, जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र, उन्हें लेकर बहुत प्रोटेक्टिव थे और उन्हें ऐसे स्पोर्ट्स या एक्टिविटीज़ करने की इजाजत नहीं देते थे जिन्हें वे रिस्की मानते थे।
-1786881462846.webp)
सनी ने बताया, 'हां, मुझे ऐसे बहुत शौक थे, ड्राइविंग का तो बहुत शौक था, जैसे आप जानते ही हैं, पापा हमारे घर में कहीं भी, कुछ भी ऐसे कुछ करना चाहें, चाहे हम स्पोर्ट्स करना चाहें या कुछ भी, उस समय प्रोटेक्शन की वजह से… इजाजत नहीं मिलती थी.. तो बीच में ही रह गया'।
इस एपिसोड में सनी के साथ आमिर खान (Aamir Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) शामिल थे। प्रीति ने बंटवारा 1947 में सनी के साथ काम किया है वहीं इसे आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 (Batwara 1947) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

