विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से पहले इस एक्‍ट्रेस से था धोनी का रिश्‍ता जिसे बताया एक 'दाग'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 04 May 2016 04:50 PM (IST)

साक्षी के साथ शादी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान एम एस धोनी का एक एक्‍ट्रेस से लंबे समय तक अफेयर चला था, जिसने इस रिश्‍ते को एक 'दाग' जैसा बताया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं, जिनका भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कभी रिश्ता रहा था। यह इंटरव्यू भी दोनों के रिश्ते से जुड़ा है। लक्ष्मी राय ने कहा है कि धोनी और उनके बीच रिश्ता तो था, लेकिन उसे नाम नहीं दिया जा सकता। उन्हें लगता है कि यह रिश्ता एक दाग की तरह था।

अब केआरके ने बिपाशा बसु के पति पर ट्वीट कर किया कमेंट

लक्ष्मी के मुताबिक, यह रिश्ता कब का खत्म हो गया, मगर लोग अब भी इस बारे में पूछते रहते हैं। लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें पहले ही लगने लगा था कि उनका रिश्ता एक दाग की तरह है जो लंबे समय तक नहीं चलेगा। लक्ष्मी ने कहा, 'मैं हैरान हूं कि लोगों के पास इस रिश्ते के बारे में बात करने की फुर्सत और धैर्य है। लोग हमारी जिंदगी में झांकते हैं और बातेंं करते हैं। मैं यह सोचकर डर जाती हूं कि एक दिन मेरे बच्चे यह सब टीवी पर देख लेंगे और इस बारे में मुझसे पूछेंगे।'

श्रीदेवी की फिल्म से ये पाकिस्तानी एक्टर्स बॉलीवुड में रखने जा रहे कदम

जूली ने सवालिया लहजे में कहा, 'धोनी के बाद तीन-चार लोगों के साथ मेरे संबंध रहे, लेकिन लगता है इन रिश्तों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।' लक्ष्मी ने माना कि वो धोनी को बहुत अच्छे से जानती थींं, मगर उन्हें नहीं पता कि उनके बीच के रिश्ते का क्या नाम था। लक्ष्मी के मुताबिक, दोनों आगे बढ़ चुके हैं और उनकी कहानी खत्म हो गई है। अब वो अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं।

शादी के बाद बिपाशा बसु की तस्वीरोंं से क्यों गायब हुए उनके पति?

साक्षी के साथ शादी से पहले धोनी का लक्ष्मी के साथ लंबे समय तक अफेयर रहा था। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात 2008 में एक पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में क्रिकेटर सुरैश रैना भी धोनी के साथ शामिल हुए थे। खैर, धोनी अब साक्षी के हो चुके हैं। दोनों ने 2010 में शादी की और अब उनकी एक प्यारी सी बेटी जीवा भी है जो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।