विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी की फिल्‍म से ये पाकिस्‍तानी एक्‍टर्स बॉलीवुड में रखने जा रहे कदम

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 04 May 2016 01:05 PM (IST)

'पुली' के बाद श्रीदेवी की अगली फिल्‍म 'मॉम' होगी और इस फिल्‍म से दो पाकिस्‍तानी एक्‍टर्स बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, आइएनएस। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की अगली फिल्म होगी 'मॉम', जिससे पाकिस्तानी ड्रामा एक्टर्स अदनान सिद्दीकी और सजल अली बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। अदनान इस फिल्म में श्रीदेवी के पति का किरदार निभाएंगे, जबकि सजल उनकी बेटी बनी हैं।

रितिक-कंगना विवाद पर जानिए जैकलिन फर्नांडिस का क्या है कहना

वैसे यह एक वुमन-सेंट्रिक फिल्म है और श्रीदेवी इसमें लीड रोल में होंगी। वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में सजल के काम करने की खबर तो कुछ हफ्ते पहले ही आ गई थी, मगर अब इस बात की पुष्टि हुई है कि अदनान भी 'मॉम' का हिस्सा होंगे। आपको बता दें कि श्रीदेवी की इस फिल्म से अक्षय खन्ना भी बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने एक दिन के लिए ट्रैफिक हवलदार बनने का लिया फैसला

वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। 'मॉम' की टीम इस वक्त जॉर्जिया में काम कर रही है। उनके पति का किरदार निभाने जा रहे अदनान 2007 में आई फिल्म 'ए माइटी हार्ट' में एंजलिना जोली और इरफान खान के साथ नजर आ चुके हैं। 'मॉम' से पहले श्रीदेवी साउथ फिल्म 'पुली' में दिखी थीं।