विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब केआरके ने बिपाशा बसु के पति पर ट्वीट कर किया कमेंट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 04 May 2016 01:50 PM (IST)

बॉलीवुड सितारों पर अक्‍सर ट्वीट कर विवादों में फंसने वाले केआरके ने इस बार बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर पर कमेंट किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। केआरके के नाम से चर्चित कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड सितारोंं पर अपने विवादित ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर को लेकर ट्वीट किया है, जो मजेदार होने के साथ ही मीनिंगफुल भी है। यानि इस बार केआरके के ट्वीट को लेकर कोई पंगा नहीं होने वाला है।

शादी के बाद बिपाशा बसु की तस्वीरों से क्यों गायब हुए उनके पति?

बिपाशा और करण 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। केआरके ने बिपाशा के पति पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि करण भारत में सबसे ज्यादा सेकुलर पर्सन (धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति) हैं। उनकी पहली पत्नी सिख, दूसरी पत्नी ईसाई और तीसरी पत्नी हिंदू है।

अब आप भी केआरके के ट्वीट से जरूर सहमत होंगे। आपको बता दें कि बिपाशा की यह पहली मगर करण की यह तीसरी शादी है। करण ने सबसे पहले टीवी को-स्टार श्रद्धा निगम से शादी की थी, मगर यह मुश्किल से 10 महीने भी नहीं चली। इसके बाद उन्होंने टीवी की एक और पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की, जो करीब दो साल तक चली।

शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी

अब करण ने बिपाशा के साथ शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की है और फिलहाल दोनों ही एक दूसरे का साथ पाकर बहुत खुश हैं। पिछले साल हॉरर फिल्म 'अलोन' के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और करीब एक साल चले अफेयर के बाद दोनों ने अपनाा रिलेशनशिप स्वीकार करते हुए शादी की घोषणा की। दोनों के वेडिंग रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रीति जिंटा, सोनम कपूर समेत कई जानेमाने सितारों ने शिरकत की।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से देखिए वरुण और आलिया का फर्स्ट लुक