विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं सोहा और सबा? 35 साल बाद दोनों बहनों ने बताई असली वजह

Published: Sat, 08 Aug 2026 08:51 AM (IST)

सोहा अली खान और सबा अली खान ने खुलासा किया है कि दोनों अपने भाई सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पहली शादी में शामिल क्यों नहीं हुई थीं।

सैफ की पहली शादी में न आने पर बोलीं दोनों बहनें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सैफ की पहली शादी में न आने पर बोलीं दोनों बहनें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ सवाल कई सालों तक सवाल बने रहते हैं। जब उनके जवाब मिलते हैं, तो उसे सुनना भी दिलचस्प होता है। ऐसे ही एक सवाल का जवाब दिया है अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) और उनकी बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने, जिन्होंने हाल ही में बताया कि वो आखिरकार अपने भाई सैफ अली खान की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हो पाई थीं।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने साल 1991 में अमृता सिंह (Amrita Singh) से शादी की थी। इस शादी में एक्टर की दोनों बहनें शामिल नहीं हुई थीं। अब उन्होंने इसके पीछे की असली वजह बताई है।

क्यों भाई की शादी में नहीं आई थीं दोनों बहनें

सोहा अली खान और सबा पटौदी ने करीब 35 साल बाद खुलासा किया है कि उन्हें अपने भाई की शादी की खबर अचानक मिली थी। उस वक्त दोनों स्कूल में थे। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में बातचीत के दौरान सोहा और सबा ने कहा, "जब उनकी शादी हुई थी, तब हम स्कूल में थे। हमें प्रिंसिपल के ऑफिस में बुलाया गया था, जहां हमारे माता-पिता का फोन आया था।"

माता-पिता ने किसी को बताने से किया था इनकार

सोहा अली खान और सबा पटौदी ने आगे बताया कि उन्हें इस बारे में बात करने से मना किया गया था। सैफ की बहनों ने कहा, "उन्होंने (माता-पिता) कहा कि तुम किसी को कुछ नहीं बताओगी। हमें भी नहीं पता कि अखबारों में छपी खबर कितनी सही है। इसलिए हमें किसी से इस बारे में बात न करने के लिए कहा गया था। हम उस समय बहुत छोटे थे, लेकिन मुझे याद है कि मेरी फ्रेंच टीचर ने मुझे यह खबर बताई थी। शादी का फैसला बहुत आखिरी समय में लिया गया था।"

Saif Ali Khan with sisters

13 साल में ही टूट गई थी शादी

आपको बता दें कि सैफ अली खान की अमृता सिंह से पहली शादी सिर्फ 13 साल ही चल पाई। साल 2004 में तलाक लेकर दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं जिनकी कस्टडी अमृता को मिली थी। अमृता से अलग होने के बाद 2012 में सैफ ने करीना से दूसरी शादी की जिनसे उन्हें दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

यह भी पढ़ें- स्टाइलिस्ट की वजह से जानी-दुश्मन बनी थीं Kareena-बिपाशा, बेबो के पति से भी जुड़ा 'बिल्लो रानी' का नाम?

यह भी पढ़ें- क्यों 50 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं Saif Ali Khan की बहन सबा, बोलीं - '19 साल की उम्र में मेरी शादी लगभग...'