विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rang De Basanti की कास्ट ने फिर खोली 'मस्ती की पाठशाला', 20 साल बाद खास मौके पर आए साथ; नहीं दिखे ये 2 सितारे

Published: Sat, 07 Feb 2026 02:11 PM (IST)

आमिर खान-सिद्धार्थ और आर माधवन स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' ने बीते महीने ही 20 साल पूरे किए हैं। ये ...और पढ़ें

रंग दे बसंती ने पूरे किए 20 साल/ फोटो- Instagram

रंग दे बसंती ने पूरे किए 20 साल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सालों बाद फिर एक साथ आई रंग दे बसंती की स्टारकास्ट

  2. फिल्म की स्टारकास्ट ने मनाया 20 साल पूरे होने का जश्न

  3. इन 2 सितारों को फैंस ने खास मौके पर किया मिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'रंग दे बसंती' आज भी फैंस जितनी बार भी देख लें उनका मन नहीं भरता है। 20 साल बाद भी देशभक्ति से बनी इस फिल्म की फिल्म की स्टोरी बिल्कुल फ्रेश लगती है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने हाल ही में अपने 20 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के सभी सितारे एक बार फिर साथ आए और खट्ठी-मीठी यादों को ताजा किया।

एक साथ ट्विन करती दिखी 'रंग दे बसंती' की कास्ट

दरअसल, बीते दिनों मेकर्स ने कमिंग एज ऑफ पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 'रंग दे बसंती' के 20 साल पूरे होने की खुशी में मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। फिल्म की स्क्रीनिंग को अटेंड करने के लिए आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी और सोहा अली खान जैसे सितारे साथ में आए।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan की इस ब्लॉकबस्टर पर लग गया था बैन, बाद में खुद पूर्व राष्ट्रपति ने देखी थी पूरी फिल्म

इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा और निर्माता सिद्धार्थ कपूर भी पहुंचे थे। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ट्विन करते हुई ब्लू रंग में रंगी नजर आ रही है। वीडियो में उनकी बॉन्डिंग भी साफ-साफ दिखाई दे रही है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इन 2 एक्टर्स को फैंस ने किया मिस

एक तरफ जहां सभी सितारे इस खास मौके पर दिखाई दिए, तो वहीं आर माधवन स्क्रीनिंग पर नहीं पहुंचे। उनके अलावा लोगों ने आमिर खान की 'सू' को भी बहुत मिस किया। एक यूजर ने लिखा, "मैडी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।"

kunaal

दूसरे यूजर ने लिखा, "आमिर ये ठीक बात नहीं है आप सू को छोड़कर यहां मस्ती कर रहे हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इनको एक साथ इतने सालों के बाद देखकर एक अच्छी एनर्जी आ गई।" आपको बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान के अपोजिट मुख्य भूमिका में ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिस पेटेन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा मूवी में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान और किरण खेर भी थीं। 

यह भी पढ़ें- 19 साल बाद Rang De Basanti का ये सीन दोबारा शूट करना चाहते हैं आमिर खान, इस वजह से रह गई थी कमी