विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टाइलिस्ट की वजह से जानी-दुश्मन बनी थीं Kareena-बिपाशा, बेबो के पति से भी जुड़ा 'बिल्लो रानी' का नाम?

Published: Fri, 07 Aug 2026 03:34 PM (IST)

बिपाशा बसु और करीना कपूर खान की लड़ाई बॉलीवुड की सबसे बड़े झगड़ों में से एक है। एक तरफ जहां ...और पढ़ें

बिपाशा और करीना के बीच हुआ था झगड़ा/ फोटो- Instagram

बिपाशा और करीना के बीच हुआ था झगड़ा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं, जिन्हें कई बार 'पंगा क्वीन' भी कहा जाता है। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमीषा पटेल और ऐश्वर्या राय बच्चन तक कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें लेकर करीना ने अपने बड़बोलेपन में कुछ ऐसा कह दिया था, जिसकी वजह से उनकी अनबन हो गई।

हालांकि, उनकी जिस एक्ट्रेस के साथ लड़ाई सबसे ज्यादा मशहूर हुई, वह बिपाशा बसु हैं। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच इतना बड़ा झगड़ा हुआ था कि वे एक-दूसरे की जानी-दुश्मन बन गई थीं। इतना ही नहीं, एक समय पर 'बिल्लो रानी' का नाम सैफ अली खान संग भी जुड़ा था।

किस बात पर झगड़ी थीं बिपाशा-करीना?

करीना कपूर और बिपाशा बसु ने साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' में साथ काम किया था। इसी दौरान उनके बीच इतना बड़ा झगड़ा हुआ, जिसकी गूंज आज तक बॉलीवुड में सुनाई देती है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों का झगड़ा 'अजनबी' के सेट पर तब शुरू हुआ, जब बिपाशा ने करीना को इन्फॉर्म किए बिना उनके स्टाइलिस्ट विक्रम फडनीस की मदद ले ली। इस बात पर दोनों के बीच काफी बहसबाजी हो गई और रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लड़ाई में करीना ने कथित तौर पर बिपाशा बसु को थप्पड़ जड़ दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो करीना यहीं शांत नहीं हुईं, उन्होंने बिपाशा के स्किन टोन पर कमेंट करते हुए उन्हें 'काली बिल्ली' तक कह दिया था। 'अजनबी' एक्ट्रेस बिपाशा ने करीना कपूर के इस बर्ताव को बचकाना बताते हुए उनके साथ दोबारा कभी काम न करने की कसम खाई थी। कई सालों बाद जब करीना से बिपाशा पर की गई 'काली बिल्ली' वाली टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था, "मैं तो सफेद बिल्ली हूं।"

_ - 2026-08-07T152726.457

करीना के पति संग भी जुड़ा था नाम?

एक तरफ जहां करीना और बिपाशा पहली ही फिल्म के बाद से जानी-दुश्मन बन गई थीं, वहीं दूसरी तरफ करीना के पति सैफ अली खान और 'राज' एक्ट्रेस बिपाशा के बीच की केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, सैफ अली खान और बिपाशा बसु ने साल 2008 में अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेस' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर तो खूब सुर्खियां बटोरीं ही, साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के अफेयर की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया था।

Screenshot 2026-08-07 153048

हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने साफ किया था कि सैफ अली खान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं और वे किसी भी स्थिति में इन अफवाहों से अपनी दोस्ती को प्रभावित नहीं होने देंगी। उन्होंने खुद यह स्पष्ट किया था कि उनके और सैफ अली खान के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था।

यह भी पढ़ें- 20 सालों से Corporate कर्मचारियों में जोश भर रहा ये गाना, Kailash Kher की आवाज में एक-एक लाइन करती है इंस्पायर

यह भी पढ़ें- 24 साल पहले आई इस हॉरर फिल्म में इस्तेमाल हुई थी 'असली चुड़ैल' की आवाज? चीख सुनकर थिएटर में कांप गए थे लोग