Exclusive: 'Mirzapur' के खूनी भौकाल में सुरीला धमाका, फिल्म के कल्ट गीत को श्रेया घोषाल देंगीं आवाज
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) में अब मशहूर 'वारूं' गाने का नया वर्जन 'वारूं फॉरएवर' सुनाई देगा, जिसे श्रेया घोषाल और रूमी ने अपनी आवाज दी है।

'मिर्जापुर' में सुनाई देगी श्रेया घोषाल की आवाज
HighLights
मिर्जापुर: द मूवी में श्रेया घोषाल का गाना
'वारूं' गाने का नया वर्जन 'वारूं फॉरएवर' रिलीज होगा
फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर भौकाल टाइट करने के बाद मिर्जापुर की गद्दी अब सिनेमाघरों में लगने जा रही है। इस बात सत्ता और सियासत के खेल में खून की नदियां पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक बहेंगीं।
कुछ नए-पुराने किरदारों के साथ मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही अपना भौकाल मचा दिया है। अब जल्द ही फिल्म पर्दे पर आने वाली है, लेकिन उससे पहले अब एक एक्सक्लुसिव जानकारी हमारे हाथ लगी है।
फिल्म में सुनाई देगा श्रेया घोषाल का गाना
जी हां, मिर्जापुर: द मूवी पहले ही दर्शकों के बीच बज बना चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब जब सीरीज के बाद मिर्जापुर की कहानी फिल्म का रूप लेकर पर्दे पर उतर रही है, तो हर कोई फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों को लेकर भी उत्साहित है। फिल्म का गाना वारूं तो आपको याद होगा ही। अब लीजिए ये गाना फिर से फिल्म में रीक्रिएट किया जा रहा है और बड़ी बात यह है कि इस गाने को इस बार श्रेया घोषाल भी आवाज देने वाली हैं।

जी हां, एक सोर्स ने दैनिक जागरण को को एक्सक्लुसिवली ये जानकारी दी है कि, फिल्म में वारूं (Vaaroon Song) के रीक्रिएटेड वर्जन को सिंगर रूमी (Singer Rumy) के साथ श्रेया घोषाल भी अपनी आवाज देंगी। सोर्स के मुताबिक, 'मिर्जापुर फ्रेंचाइजी का फेमस 'वारूं' गाना 'मिर्जापुर: द मूवी' के लिए रीक्रिएट किया जा रहा है, जिसका नया नाम 'वारूं फॉरएवर' (Vaaroon Forever Song) होगा।
पुराने वर्जन को जहां रोमी ने गाया था, वहीं इस बार उनके साथ श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) भी अपनी आवाज देंगी। गाने का म्यूजिक आनंद भास्कर ने दिया है, जबकि इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। यह गाना मंगलवार को रिलीज होने वाला है।
कब आएगी मिर्जापुर?
'मिर्जापुर :द मूवी' (Mirzapur The Movie) में इस बार पुराने किरदारों की वापसी हो रही है। वहीं पुराने किरदारों के साथ-साथ कुछ नए किरदार भी इस बार फिल्म का हिस्सा बनेंगे। हालांकि सीरीज से बढ़कर फिल्म की कहानी आगे कैसे जाएगी, ये देखने वाली बात होगी। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में नजर आया कि कैसे कहानी अब पूर्वांचल से होते हुए रेगिस्तान तक पहुंचेगी।
वहीं इस बार रेगिस्तान में रवि किशन का भी भौकाल होगा। जी हां, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदू और अली फजल के साथ रवि किशन भी मैदान में उतरे हैं और खून-खराबे के बीच गद्दी का हकदार कौन होगा, यही इस बार फिल्म में दिखेगा।

फिल्म (Mirzapur Movie Story) में इस बार आपको पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), दिव्येंदु (Divyenndu), अली फजल (Ali Fazal), जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे स्टार्स (Mirzapur Movie Characters) नजर आएंगे।
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को इस बार हिंदी और तेलुगु में रिलीज (Mirzapur Movie Release) किया जाएगा। फिल्म (Mirzapur Trailer Out) 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- फिर दिखेगा 'मिर्जापुर' के गुड्डू और मुन्ना भैया का भौकाल, मूवी के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंची स्टारकास्ट
यह भी पढ़ें- मीरजापुर में रोजगार सृजन केंद्र बनेगा विंध्य क्षेत्र, कृषि आधारित उद्योगों से बदलेगी तस्वीर

