Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijay And Samantha Video: विजय देवरकोंडा संग रोमाटिंक हुई सामंथा रुथ प्रभु, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 08:22 PM (IST)

    Vijay Deverakonda And Samantha Ruth Prabhu सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) जल्द फिल्म ‘कुशी’ में नजर आ ...और पढ़ें

    Vijay Deverakonda and Samantha Ruth Prabhu Photo Credit Instagram
    Vijay Deverakonda and Samantha Ruth Prabhu Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु कुशी में आएंगे नजर
    2. फिल्म का रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है
    3. दो महीने बाद रिलीज होगी कुशी

     नई दिल्ली, जेएनएन। Vijay Deverakonda And Samantha Ruth Prabhu: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा  (Vijay Deverakonda) जल्द फिल्म ‘कुशी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी में विजय के साथ सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) नजर आएंगी ।

    दर्शक इस फिल्म का काफी इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मूवी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की लव स्टोरी दिखाई दे रही हैं ।

    विजय संग सामंथा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

    सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘कुशी’ एक रोमांटिक गाना शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात भी लिखी है। उन्होंने बताया है कि वह अपने जीवन में इसी तरह का प्यार चाहती हैं। वीडियो में सामंथा विजय को लंच बॉक्स देती नजर आ रही हैं।

    इस क्लिप को साझा करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि आपको वह प्यार मिलेगा जिसके आप वास्तव में हकदार हैं। इसके अलावा इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे दोनों सोते हुए एक-दूसरे को हग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए विजय ने लिखा, ‘यह मेरी तरह का प्यार है। कुशी की तरह प्यार।’

    View this post on Instagram

    A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

    इस दिन रिलीज होगी  ‘कुशी’

    मार्च में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु ने 'कुशी' की रिलीज डेट का एलान किया था। ट्विटर पर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा था, 'दो दुनिया 1 सितंबर 2023 को मिलेंगी।' इस पोस्टर में वाकई में दो दुनिया दिखाई दे रही हैं।

    विजय खूबसूरत वादियों में हैं तो सामंथा अपने पेट डॉग के साथ घर की बालकनी में खड़ी हैं, लेकिन एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों के दिल जरूर मिल रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाण कर रहे हैं।

    खबरें और भी