विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Deverakonda Video: सुरक्षा घेरे को तोड़ वियज पर झपटा फैन, एक्टर के भी उड़े होश

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 19 Jul 2023 03:30 PM (GMT+05:30)

Vijay Deverakonda Video विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी हैरान ...और पढ़ें

Vijay Deverakonda Video Viral, Photo Credit Instagram
Vijay Deverakonda Video Viral, Photo Credit Instagram

HighLights

  1. विजय देवरकोंडा का जबरा फैन
  2. सिक्योरिटी तोड़कर विजय तक पहुंचा उनका फैन
  3. फैन की ऐसी हरकत देख डर गए एक्टर

नई दिल्ली, जेएनएन। Vijay Deverakonda Video: साउथ और बॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग अपनी नई साउथ मूवी की घोषणा की थी। पहली बार पर्दे पर दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसी बीच अब विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करने वाला है।

विजय के फैन की दीवानगी

ये सच है कि विजय के चाहने वाले बहुत है। वह जहां भी जाते हैं, फैन्स की भारी भीड़ उन्हें घेर लेती है। कोई उनसे गले लिपटना चाहता है तो कोई एक तस्वीर खिंचवाने के लिए बेचैन हो जाता है। 

विजय भी अपने किसी फैन का दिल नहीं तोड़ते, लेकिन हाल ही कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। एक फैन सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच से घुसकर अचानक ही स्टेज पर पहुंच गया और एक्टर के पैरों में गिर गया। फैन को अपनी ओर आता देख पीछे हट जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्या रश्मिका को डेट कर रहे हैं एक्टर ?

सालों से विजय देवरकोंडा का नाम साउथ एक्ट्रेस रश्मिका के साथ जुड़ रहा है। दोनों की डेटिंग रूमर्ड सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए थे। खास बात यह है कि इस मौके पर उनके परिवार के लोग और खास दोस्त भी उनके साथ मौजूद थे।

कॉफी विद करण में किया था खुलासा

बीते साल कॉफी विद करण पर जब रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि क्या वह विजय देवरकोंडा के साथ वेकेशन मनाने गई थी, इस पर रश्मिका मंदाना ने कहा था विजय देवरकोंडा मेरे दोस्त हैं और दोस्त के साथ घूमने जाने पर गलत क्या है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आएंगी।