विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा की फैमिली ने साथ किया डिनर, फैंस ने पूछा- क्या शादी की हो रही है तैयारी?

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 22 Jun 2023 07:25 PM (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें एक लंबे समय से ...और पढ़ें

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Dine Together With Families/ Instagram
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Dine Together With Families/ Instagram

HighLights

  1. रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वीडियो वायरल
  2. रश्मिका-विजय का परिवार आया एक साथ
  3. दोनों को साथ देख फैंस ने पूछा शादी से जुड़ा सवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Dating Rumor: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग रूमर्ड सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। विजय और रश्मिका दोनों ही साउथ इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, ये दोनों ही बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

हाल ही में एक वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर और भी तेज हो गई। एक वायरल वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों रेस्टोरेंट के बाहर नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस अवसर पर उनके परिवार के लोग और खास दोस्त भी उनके साथ मौजूद हैं।

फैंस ने लगाए शादी के कयास

रेस्टोरेंट के बाहर दोनों के परिवार का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस इस बात के कयास लगाने लगे हैं कि क्या दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। कई फैंस ने तो सवाल भी दाग दिए हैं। विजय देवराकोंडा रश्मिका मंदाना दोनों सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। दोनों इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार है।

दोनों के परिवार के रेस्टोरेंट में एक साथ खाना खाने ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। रश्मिका-विजय के एक फैन ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by myloves 🧸’ (@viroshxoxo)

इसके अलावा प्रशंसक ने इन दोनों से निवेदन किया है कि वे दोनों अपने रिश्ते को न छिपाएं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कई फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को बताया था दोस्त

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस दोनों को साथ में देखकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है। लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों अब भी साथ हैं और दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा है।

विजय देवरकोंडा हाल ही में फिल्म 'लाइगर' में अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं रश्मिका मंदाना ने पुष्पा-द राइज फिल्म से फैंस का खूब दिल जीता था।

कॉफी विद करण पर जब रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि क्या वह विजय देवरकोंडा के साथ वेकेशन मनाने गई थी, इस पर रश्मिका मंदाना ने कहा था विजय देवरकोंडा मेरे दोस्त हैं और दोस्त के साथ घूमने जाने पर गलत क्या है। रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आएंगी।