विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपर हीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी Raj & Dk की मूवी?

Published: Tue, 25 Aug 2026 02:41 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान की सुपर हीरो फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

सलमान खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सलमान खान की नई फिल्म की चर्चा तेज

  2. राज एंड डीके कर रहे हैं मूवी की तैयारी

  3. इस महीने से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का नाम लंबे समय से आने वाली कई फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में ओटीटी के मशहूर क्रिएटर्स राज एंड डीके द्वारा बनाई जाने वाली एक अनटाइटल सुपर हीरो फिल्म का नाम भी शामिल है। 

जिसको लेकर बीते समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अब जानकारी मिल रही है कि सलमान ने इस सुपर हीरो मूवी के लिए कमर कस ली है और इस महीने से वह शूटिंग शुरू करने की तैयारी में भी हैं। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

कब से शुरू होगी सलमान खान की अगली फिल्म

कुछ महीने पहले ये खबरें सामने आई थी कि सलमान खान के साथ राज एंड डीके एक बड़ी फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बात में राज निदिमोरु ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इशारों ही इशारों में इस मूवी की पुष्टि कर दी। तब से सलमान इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनकी इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी हाथ लगी है। 

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 9: लौट रहा है Karan Johar का 'कॉफी विद करण', सलमान खान सहित गेस्ट बनेंगे ये सेलेब्स?

salman khan movie (1)

दरअसल मिड डे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अगले साल जनवरी के महीने से सलमान खान निर्देशक राज एंड डीके की सुपर हीरो फिल्म फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। इससे पहले वह बिग बॉस सीजन 20 का फिनाले निपटाएंगे और साउथ फिल्म निर्देशक वामशी पेड्डीपल्ली की सीवीसी 63 का काम भी पूरा कर लेंगे।

salman khan movie

दूसरी तरफ राज एंड डीके की जोड़ी फिलहाल वेब सीरीज फर्जी 2 की तैयारी में लगी हुई है और इसके बाद ही वह सलमान खान के प्रोजेक्ट पर फोकस करेंगे। माना जा रहा है कि नए साल में भाईजान की इस मूवी का आधिकारिक एलान भी कर दिया जाएगा। 

मातृभूमि का सबको इंतजार

इससे पहले फैंस सलमान खान की अपकमिंग मोस्ट अवेटेड मूवी मातृभूमि का इंतजार कर रहे हैं, जो साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिसंक झड़प पर आधारित है। निर्देशक अपूर्वा लखिया की ये वॉर ड्रामा फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसको फिलहाल अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 को देख कैसा था सलमान खान का रिएक्शन? सनी देओल के बेटे ने किया खुलासा