बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, Salman Khan ने आगे बढ़कर उठाया बीड़ा; 'मॉनस्टर' को लेकर ले लिया ये फैसला
सलमान खान ने उनके बॉडी डबल को हार्ट अटैक आने के बाद अब अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म मॉनस्टर को लेकर एक ऐसा फैसला लिया, जिससे मेकर्स भी दंग रह गए।
-1787406058245_m.webp)
सलमान खान अब मॉनस्टर में खुद लेंगे रिस्क/ फोटो- instagram
HighLights
बॉडी डबल को हार्ट अटैक के बाद सलमान ने संभाली जिम्मेदारी
'मॉनस्टर' में खुद करेंगे सभी हाई-रिस्क सीन्स
2027 में प्रभास के साथ टक्कर लेंगे सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के पास हॉलीवुड फिल्म 7 डॉग्स की रिलीज के बाद भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों अभिनेता नयनतारा के अपोजिट पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मॉनस्टर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशन की कमान वामशी पेडिपल्ली संभाल रहे हैं।
जहां एक तरफ फिल्म को साल 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है, तो वहीं सलमान खान ने बॉडी डबल को हार्ट अटैक आने के बाद अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है।
सलमान खान ने बॉडी डबल को आराम देकर उठाई जिम्मेदारी
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'मॉनस्टर' में पहले उनका बॉडी डबल एक्टर के हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को करने वाला था, लेकिन उसे हार्टअटैक की शिकायत के बाद मेकर्स इसी दुविधा में फंसे थे कि अब यह कौन करेगा। इतना ही नहीं, ऐसा भी दावा किया जा रहा था कि फिल्म का शेड्यूल इस कारण डिले हो सकता है।
हालांकि, अब मॉनस्टर के शेड्यूल में किसी भी तरह की परेशानी न आए, इस बात को खुद दबंग सलमान खान ने सुनिश्चित किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने बॉडी डबल को आराम देते हुए खुद फिल्म में खुद हाई-रिस्क एक्शन सीक्वेंस करने का निर्णय लिया है। सलमान खान ने पहले भी अपनी फिल्मों में की एक्शन सीक्वेंस किए हैं और वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म में भी यह रिस्क लेने की तैयारी में हैं।

जब तक सलमान खान के बॉडी डबल जब तक पूरी तरह से रिकवर नहीं हो जाते हैं, तब तक खुद एक्टर ही जरूरी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा, "सलमान इस वक्त सब चीजों को खुद ही पूरी तरह से संभाल रहे हैं। वह नहीं चाहते कि शूटिंग में किसी भी तरह की रुकावट आए।
-1787406489948.webp)
कुछ दिनों पहले बदला गया फिल्म का टाइटल
आपको बता दें कि सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म का टेंटेटिव टाइटल पहले SVC63 था, जिसे हाल ही में बदलकर 'मॉनस्टर' रखा गया है। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के साथ ईद पर टक्कर ले सकती है। जो सेम महीने में ही रिलीज होगी। फैंस को सलमान खान की आगामी फिल्म की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है।
