विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Koffee With Karan 9: लौट रहा है Karan Johar का 'कॉफी विद करण', सलमान खान सहित गेस्ट बनेंगे ये सेलेब्स?

Published: Mon, 24 Aug 2026 02:19 PM (IST)

निर्माता करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण अपने नौंवे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है।

कॉफी विद करण सीजन 9 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कॉफी विद करण सीजन 9 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कॉफी विद करण का आएगा नौंवा सीजन

  2. करण जौहर का मशहूर चैट शो

  3. इस सीजन नजर आएंगे ये फिल्मी सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर का नाम इस वक्त उनके लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में बना हुआ है। खबर है कि मेकर्स ने कॉफी विद करण के नौंवे सीजन (Koffee With Karan Season 9) की सारी तैयारी कर ली है और जल्द ही इस चैट शो की ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया जाएगा। 

इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान का नाम कॉफी विद करण 9 के गेस्ट लिस्ट में रेस में सबसे आगे बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सीजन करण जौहर के शो में कौन-कौन से फिल्मी सितारे नजर आएंगे।

कॉफी विद करण का नौंवा सीजन

साल 2004 में करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण शुरू हुआ था और अब तक इसके 8 सफल सीजन आ चुके हैं, जिनमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स बतौर गेस्ट नजर आते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई राज खोलते हैं।

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 9 में मिलेगा भरपूर मनोरंजन, Vijay-Rashmika से समय रैना और आमिर खान तक; ये रही पूरी गेस्ट लिस्ट!

KWK 9

अब करण का कॉफी विद करण सीजन 9 आने वाला है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स इसके लिए कमर कस ली है और दीवाली के आस-पास इसकी शुरुआत की जाएगी। आने वाले नवंबर में आपको कॉफी विद करण सीजन 9 ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखने को मिलेगा।

koffewithkaran9 (1)

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। मालूम हो कि करीब 3 साल पहले कॉफी विद करण पिछला सीजन 8 समाप्त हुआ था और अब 2023 के बाद करण जौहर का ये शो वापसी करने जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और वे करण के इस शानदार शो का इंतजार करने लगे हैं। 

सलमान खान सहित नजर आएंगे ये गेस्ट 

मिली जानकारी के मुताबिक कॉफी विद करण 9 के पहले एपिसोड के लिए करण जौहर ने हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि वह शो में हमेशा की तरह अकेले आएंगे। इसके अलावा अहान पांडे, अनीत पड्डा, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, जया बच्चन, करीना कपूर, काजोल और अक्षय कुमार जैसे फिल्मी सितारे भी नजर आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- कॉफी विद करण में क्यों नहीं आते Virat-Anushka, करण जौहर ने खुद किया खुलासा