'किसी को मत बताना की तुम...', Saif Ali Khan को सीनियर एक्टर ने अमृता सिंह से जुड़ी दी थी अजीब सी नसीहत
सैफ अली खान ने महज 21 साल की उम्र में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। हालांकि, उसके तुरंत बाद ही एक सीनियर अभिनेता ने उन्हें बड़ी अजीब सलाह दी थी। ...और पढ़ें

सैफ अली खान को सीनियर एक्टर ने दी थी नसीहत/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 90 के दौर के वह एक्टर हैं, जो अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही उन्होंने 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी।
हालांकि, जब सैफ अली खान अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे थे, तो उन्हें उस दौर के एक सीनियर एक्टर ने अमृता संग अपनी शादी छुपाकर रखने की सलाह दी थी। अब हाल ही में खुद 'कर्तव्य' एक्टर ने बताया कि उन्हें अजीबो गरीब सलाह क्यों दी गई थी।
सैफ अली खान को किया गया था फिल्म से बाहर
सैफ अली खान को जिस दौरान अमृता सिंह (Amrita Singh) से प्यार हुआ और उन्होंने शादी की, उस समय एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थीं, जबकि साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' से वह डेब्यू करने वाले थे। हालांकि, उन्हें बीच फिल्म से ही हटा दिया गया। अब न्यूज 18 से बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने कहा,
"मुझे याद है एक सीनियर एक्टर थे, जिन्होंने मुझे यह सलाह दी थी कि मैं किसी को भी अपनी शादी के बारे में न बताऊं। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा, लेकिन लगता है कि वह चाहते थे कि मेरी छवि और फैन फॉलोइंग खराब न हो। वह बहुत ही अजीबो-गरीब सलाह थी, जो किसी ने मुझे दी थी।"
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को 'मैं हूं ना' में कास्ट करने पर फराह खान ने किया रिएक्ट, बोलीं - 'मैं खुद पहली बार सुन रही...'
कैसे शुरू हुई थी अमृता-सैफ की प्रेम कहानी?
दोनों की पहली मुलाकात 1991 में राहुल रवेल के सेट पर एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। जब पहली बार फोटोशूट के लिए अमृता के कंधे पर हाथ रखा, तो एक्ट्रेस ने उन्हें काफी घूरा। कुछ समय बाद सैफ अली खान ने अमृता को डेट पर चलने को कहा, लेकिन अमृता ने बाहर जाने से इनकार कर दिया और उन्हें घर पर ही बुलाया। सैफ अली खान ने सिमी ग्रेवाल के शो में यह बताया था कि उन्होंने जब पहली बार अमृता को बिना मेकअप के देखा, तो वह उनकी सादगी पर दिल हार बैठे थे।
खबरें और भी
दोनों की शादी के सख्त खिलाफ थीं मां अमृता
आपको बता दें कि सैफ अली खान जब महज 21 साल के थे, तब उन्होंने 33 साल की अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों ने कुछ महीने की डेटिंग के बाद अक्टूबर 1991 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था। क्योंकि दोनों की उम्र में काफी फासला था और धर्म अलग थे, इसलिए छोटे नवाब का परिवार शादी के सख्त खिलाफ था।
रिपोर्ट्स की मानें तो शर्मिला टैगोर ने दोनों की शादी को मंजूरी नहीं दी थी, जिसकी वजह से उन्होंने गुपचुप शादी रचाई। सैफ अली खान से शादी के बाद अमृता सिंह ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया।