Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Saif Ali Khan को 'मैं हूं ना' में कास्ट करने पर फराह खान ने किया रिएक्ट, बोलीं - 'मैं खुद पहली बार सुन रही...'

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:02 AM (IST)

    सैफ अली खान के 'मैं हूं ना' में कास्टिंग को लेकर दिए गए बयान पर फराह खान ने प्रतिक्रिया दी है। फराह ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहली बार पता चला है, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने पिछले दिनों ये दावा किया था कि मैं हूं ना में उन्हें कास्ट किया जाना था लेकिन फराह खान (Farah Khan) के कहने पर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। अब फिल्म निर्माता ने आखिरकार अभिनेता के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए पर्दे के पीछे की असलियत बताई है।

    क्या बोलीं फराह खान?

    यह चर्चा तब शुरू हुई जब सैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्हें एक बार फिल्म में एक भूमिका के लिए संपर्क किया गया था। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कर्तव्य' के प्रमोशन के दौरान सैफ ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, "उन्होंने (शाहरुख ने) एक बार मुझे 'मैं हूं ना' के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा कि इसमें एक शानदार रोल है।" लेकिन फिर फराह ने मुझे फोन किया और मना कर दिया।

    Saif (15)

    यह भी पढ़ें- 'मैं हूं ना' में Saif Ali Khan को चाहते थे शाहरुख, लेकिन फराह खान ने कर दिया था मना; एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

    दरअसल सैफ ने कहा था कि फराह ने शाह रुख खान को फोन करके मना कर दिया था कि इसमें सैफ को ना लें। इस पर रिएक्ट करते हुए फराह ने कहा कि मैं पहली बार ऐसा सुन रही हूं।

    इन फिल्मों में साथ नजर आए शाह रुख-सैफ

    सैफ और शाह रुख खान हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई क्राइम ड्रामा सीरीज 'कर्तव्य' में एक साथ नजर आए हैं। लंबे समय बाद ये दोनों पहली बार पर्दे पर साथ दिखे हैं। सैफ और शाह रुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें सबसे यादगार फिल्म 'कल हो ना हो' है जोकि साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ ने शाह रुख खान के मुख्य किरदार अमन के सामने जीवंत और भावुक रोहित का किरदार निभाया था।

    खबरें और भी

    दोनों 'कुछ कुछ होता है' में भी साथ दिखे थे। इस फिल्म में सैफ ने अमन मेहरा के तौर पर कैमियो किया था। फिल्मों के अलावा, दोनों अभिनेताओं ने कैमियो, अवॉर्ड शो और स्पेशल अपीयरेंस के जरिए इंडस्ट्री में कई बार एक-दूसरे का साथ दिया है, लेकिन 'कल हो ना हो' पर्दे पर उनकी सबसे यादगार फिल्म रही।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    कब रिलीज हुई कर्तव्य?

    सैफ इन दिनों अपनी लेटेस्ट ओटीटी रिलीज 'कर्तव्य' को लेकर चर्चा में हैं। ये एक दमदार क्राइम ड्रामा है और जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 15 मई, 2026 को हुआ था।

    यह भी पढ़ें- 'मैं तेरे से बहुत नाराज हूं क्योंकि...', Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली' ने निर्देशक Farah Khan पर निकाली भड़ास