Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कुछ भी नहीं बदला...', 22 साल बाद Akshay Kumar के साथ काम करने पर Raveena Tandon का रिएक्शन

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने वेलकम टू द जंगल में 22 साल बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम करने पर अपन अनुभव शेयर किया है। ...और पढ़ें

    अक्षय संग 22 साल बाद काम करने पर रवीना टंडन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अक्षय संग 22 साल बाद काम करने पर रवीना टंडन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में शुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने 22 सालों तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। अब वे इतने लंबे समय के बाद कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में साथ नजर आ रहे हैं।

    ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी, डेटिंग, सगाई और फिर ब्रेकअप... अक्षय और रवीना फिल्मी गलियारों में हमेशा से ही लाइमलाइट में रहे। आज वे अच्छे दोस्त हैं और फिर से साथ काम कर रहे हैं। सालों बाद फिर से अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करने पर रवीना टंडन ने चुप्पी तोड़ी है।

    रवीना ने अक्षय को बताया मेहनती

    रवीना टंडन ने ANI के साथ बातचीत में कहा, "इतने सालों बाद उनके साथ दोबाम काम करना अच्छा रहा। वह जरा भी नहीं बदले हैं। वे आज भी उतने ही मेहनती और डेडिकेटेड हैं। वे प्रोजेक्ट में इतने डूबे रहते हैं कि उनकी मेहनत साफ दिखती है और उन्हें जो भी सफलता मिलती है, वे उसके हकदार हैं क्योंकि वे सच में उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती, वे वाकई बहुत मेहनत करते हैं। सेट पर शायद ही कोई इतना डेडिकेटेड हो, जितना वे थे।"

    Raveena Akshay

    यह भी पढ़ें- 'पहले हीरोइन, अब हीरोइन की मां...', Raveena Tandon को लेकर Akshay Kumar का बयान, 20 साल बाद फिर दिखेंगे साथ

    रवीना संग काम करने पर क्या बोले थे अक्षय?

    इससे पहले अक्षय कुमार ने भी वेलकम टू द जंगल के प्रमोशनल इवेंट में रवीना के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि रवीना पहले हीरोइन थीं और अब हीरोइन की मां। वह राशा थडानी की ओर इशारा कर रहे थे। इसके अलावा अक्षय ने यह भी कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस को ज्यादा प्रोफेशनल बताया और उनके अभिनय की तारीफ की।

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर छाई अक्षय-रवीना की फिल्म

    अक्षय और रवीना 22 साल बाद मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle Cast) में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म का बिजनेस दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: 22 साल बाद अक्षय के साथ फिल्म करने के लिए कैसे मानीं रवीना? डायरेक्टर अहमद खान ने किया खुलासा