Raveena Tandon के घर में हुई 25 लाख की चोरी, हीरों के जेवर, घड़ियां; मंगलसूत्र सब किए थे गायब; आरोपी गिरफ्तार!
जूहू पुलिस ने केयरगिवर राशि छाबड़िया को रवीना टंडन के परिवार से कथित तौर पर करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किय ...और पढ़ें

रवीना टंडन के घर हुई लाखों की चोरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को एक्ट्रेस रवीना टंडन के परिवार का भरोसा जीतकर, करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां कथित तौर पर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
भरोसा जीतकर की चोरी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2020 से टंडन परिवार से जुड़ी हुई थी और रवीना टंडन की 86 साल की मां, वीना टंडन की देखभाल के लिए नियमित रूप से उनके घर आती-जाती थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि छाबड़िया को परिवार के काफी करीब माना जाता था और उसे घर के उन हिस्सों तक भी जाने की इजाजत थी, जहां आमतौर पर सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही जाने की अनुमति होती है।
यह भी पढ़ें- 'बंदर के हाथों में तलवार,' Raveena Tandon ने सोशल मीडिया को बताया खतरनाक, बच्चों को दी ये नसीहत
उस पर परिवार के जुहू स्थित घर में रखे एक लॉकर को तोड़कर, वीणा टंडन के सोने और हीरे के गहने, और साथ ही रवीना के भाई व फिल्म निर्माता राजीव टंडन की दो महंगी घड़ियां चुराने का आरोप है।
-1780375894976.jpg)
इस दिन हुई थी लाखों की चोरी
राजीव टंडन द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, इस कथित चोरी का पता 2 अक्टूबर, 2025 को तब चला, जब परिवार ने दशहरा त्योहार से पहले गहनों की जांच की और पाया कि लॉकर को तोड़ा गया था। बताया गया है कि चोरी हुई कीमती चीजों में सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, बालियां, हीरे जड़ा एक मंगलसूत्र और लगभग 25 लाख रुपये के अन्य हीरे के गहने शामिल थे।
खबरें और भी
-1780375919263.jpg)
जब परिवार को पता चला कि गहने गायब हैं, तो उन्होंने छबड़िया से पूछताछ की, लेकिन शुरू में उसने आरोपों से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी हुई कुछ घड़ियां बरामद कर ली गई हैं, जबकि बाकी गहनों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।
छबड़िया ने किया था गुमराह
जांचकर्ताओं के अनुसार, छबड़िया ने कथित तौर पर परिवार से कहा था कि गहने किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिए गए हैं और उन्हें वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, कथित तौर पर कीमती सामान कभी बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद राजीव टंडन ने पुलिस से संपर्क किया।
जूहू पुलिस इस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है और चोरी हुए बाकी गहनों को बरामद करने पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- स्ट्रे डॉग्स मुद्दे पर एक्ट्रेस रवीना टंडन की सीएम भगवंत मान से अपील, बोलीं- इंसानियत और दया जरूरी