Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले हीरोइन, अब हीरोइन की मां...', Raveena Tandon को लेकर Akshay Kumar का बयान, 20 साल बाद फिर दिखेंगे साथ

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 09:27 PM (IST)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 20 साल बाद रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ काम करने जा रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में कुछ कहा है जिस पर अब चर्चा ...और पढ़ें

    रवीना टंडन को लेकर अक्षय ने किया मजाक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रम

    रवीना टंडन को लेकर अक्षय ने किया मजाक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रम

    HighLights

    1. अक्षय कुमार-रवीना टंडन दो दशक बाद कर रहे हैं काम

    2. रवीना टंडन के साथ वापसी पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी

    3. वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे अक्षय और रवीना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक टाइम था, जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी ऑन-स्क्रीन सबसे हिट हुआ करती थी। 90 के दशक में दोनों की जोड़ी राज करती थी। मगर दो दशक तक दोनों ने साथ में काम नहीं किया लेकिन अब फिर से दोनों स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं।

    वेलकम टू द जंगल में रवीना टंडन और अक्षय कुमार फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके इवेंट में भले ही रवीना नहीं आईं, लेकिन उनके साथ काम करने को लेकर अक्षय ने बात की। 

    रवीना टंडन संग काम करने पर बोले एक्टर

    अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रवीना टंडन के साथ काम करने को लेकर रिएक्शन दिया और उन्हें बहुत ही प्रोफेशनल बताया। जब अक्षय से पूछा गया कि रवीना में वो कौन सी चीज है जो अभी तक नहीं बदली। तब एक्टर ने मजाक में कहा, "अरशद वारसी 'बुरे बर्ताव' की बात कह रहे हैं। मजाक से हटकर कहूं तो वह बहुत ही ज्यादा प्रोफेशनल रही हैं।"

    रवीना टंडन के साथ एक किस्सा याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, " मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। सूरज डूबने वाला था। हमें उससे पहले शूटिंग पूरी करनी थी। ग्रीन रूम काफी दूर था। उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आना था। यह नामुमकिन था लेकिन मुझे आज भी याद है कि वह जनरेटर वैन तक गईं और अपने कपड़े बदले। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle Trailer: लोटपोट कर देगी 2000 करोड़ी फिल्म, कॉमिक टाइमिंग में Akshay पर भारी दलेर मेंहदी!

     

    रवीना में आया ये बदलाव

    यही नहीं, अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रवीना में जो बदला है, वो मां का किरदार है। उन्होंने कहा, "उनमें बहुत बदलाव आए हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले वह हीरोइन थी और अब वह हीरोइन की मां हैं।" बता दें कि रवीना की बेटी राशा थडानी भी अब हीरोइन बन गई हैं, जिन्होंने आजाद फिल्म से डेब्यू किया।

    यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle के बाद एक्टिंग से Akshay Kumar का रिटायरमेंट? बॉलीवुड छोड़ने पर 'खिलाड़ी' ने तोड़ी चुप्पी