विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मामला क्या है! दीपिका के पापा से मिलने पहुंचे रणवीर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 14 May 2015 11:33 AM (IST)

जब भी रणबीर-कट्रीना, अनुष्का-विराट जैसी जोड़ियों का जिक्र होता है तो बात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी छिड़ती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' के वक्त से ये दोनों साथ हैं और अब 'बाजीराव मस्तानी' भी कर रहे हैं। रणवीर सिंह की हरकतों के कारण अक्सर

News Article Hero Image

मुंबई। जब भी रणबीर-कट्रीना, अनुष्का-विराट जैसी जोड़ियों का जिक्र होता है तो बात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी छिड़ती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' के वक्त से ये दोनों साथ हैं और अब 'बाजीराव मस्तानी' भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अनुष्का को ये क्या कह गए युवराज!

रणवीर सिंह की हरकतों के कारण अक्सर बातें होती हैं कि इन दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। दीपिका तो हमेशा अपने व्यवहार में संयम बरतती हैं लेकिन रणवीर अक्सर बहक जाते हैं और जता देते हैं कि एक्ट्रेस से उन्हें कितना प्यार है।

अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं दीपिका के परिवार के साथ। मुंबई की एक होटल में खींची गई इस तस्वीर में रणवीर बैठे हैं दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, बहन अनीषा और खुद दीपिका के साथ। हालांकि उस वक्त दीपिका की मां वहां मौजूद नहीं थी।

जानिए, कैसे चीन में बॉलीवुड की राह आसान करेंगे मोदी!

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक चारों में कोई गंभीर बात हो रही थी। वैसे सुनने में अजीब लगता है कि रणवीर सिंह सीरियस टॉक कर रहे थे लेकिन असल में सच यही है।

तो क्या रणवीर दीपिका के परिवार से उनका हाथ मांगने गए थे? इनके बीच क्या बातें चल रही थीं ये तो सामने आने में वक्त लगेगा लेकिन इतना तय है कि इस तस्वीर से कई अफवाहें जन्म लेने वाली हैं।

वैसे दीपिका इन दिनों बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी ताजा फिल्म 'पीकू' दर्शकों के बीच कमाल कर रही है। फिल्म को तारीफ तो मिल ही रही है, ये पैसा भी खूब कमा रही है।

आदित्य के घर देर शाम तक सीबीआइ करती रही छानबीन