यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आदित्य के घर देर शाम तक सीबीआइ करती रही छानबीन
अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने बुधवार को अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली के घरों पर छापे मारे।

मुंबई। अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने बुधवार को अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली के घरों पर छापे मारे।
तीन जून, 2013 को जिया का शव उनके फ्लैट के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी की दो टीमों ने आदित्य और सूरज के घरों पर छापे मारे।
'नि:शब्द' फिल्म में काम कर चुकी जिया (25) की मौत के बाद उनके परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या का मामला बताया था।
अभिनेत्री की मां राबिया खान की याचिका पर पिछले साल बांबे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने का आदेश दिया था।
