विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोमल से पहले Govinda ने 5 हसीनाओं से भी लड़ाया इश्क? एक की खातिर सुनीता आहूजा को छोड़ने के लिए थे तैयार

Updated: Wed, 12 Aug 2026 06:06 PM (IST)

गोविंदा इन दिनों अपनी शादी में ट्रबल और कथित गर्लफ्रेंड कोमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये पहली बार नहीं है, जब सुपरस्टार का रोमांस चर्चा का विषय बना है।

कोमल से पहले 5 बार रोमांस के चक्कर में फंसे गोविंदा/ फोटो- Instagram

कोमल से पहले 5 बार रोमांस के चक्कर में फंसे गोविंदा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा की वजह से एक बार फिर से मीडिया की हेडलाइन बन चुके हैं। 63 साल के हीरो नंबर 1 के रोमांस की चर्चा चारों ओर है। कुछ दिनों पहले गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जिसके बाद उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।

यह पहली बार नहीं है, जब गोविंदा का नाम अपनी किसी को-स्टार के साथ जुड़ा है। इससे पहले अभिनेता का नाम किन बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ लिंकअप किया गया, नीचे देखें उनकी लिस्ट।

नीलम कोठारी

नीलम कोठारी 90 के दशक की वह अदाकारा हैं, जिनका नाम बॉबी देओल से लेकर कई सितारों संग जुड़ा। इन्हीं में एक नाम गोविंदा का भी है। 1990 में गोविंदा ने खुलेआम यह बात कबूल की थी कि उन्होंने नीलम से शादी करने की खातिर सुनीता आहूजा से सगाई तोड़ने का निर्णय ले लिया था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों ने साथ में इल्जाम, लव 86, हत्या, खुदगर्ज, घर में राम गली में श्याम और दोस्त गरीबों का में साथ काम किया।

neelam kothari

दिव्या भारती

90 के दशक की सबसे खूबसूरत अदाकारा कहीं जाने वाली दिव्या भारती के साथ भी गोविंदा के अफेयर के चर्चे रहे। दोनों ने साथ में शोला और शबनम में काम किया। शादीशुदा होने के बावजूद गोविंदा ने दिव्या भारती पर अट्रेक्शन होने की बात कही थी। हालांकि, दोनों के अफेयर की चर्चा महज एक अफवाह थी।

_ - 2026-08-12T175923.783

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और गोविंदा के अफेयर के चर्चे साल 2000 के दशक में शुरु हुए थे। दोनों की नजदीकियां फिल्म 'हद कर दी आपने' कस दौरान बढ़ी थी। एक तरफ जहां ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पसंद की जा रही थी, तो वहीं ऑफस्क्रीन भी बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब सुनीता आहूजा को गोविंदा और रानी के रिश्ते के बारे में पता चला तो उनकी शादीशुदा जिंदगी टूटने की कगार पर आ गई थी।

rani

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित और गोविंदा का एक-दूसरे से कभी अफेयर नहीं रहा, लेकिन लव एंगल से यह भी नहीं बच पाए। सुपरस्टार ने एक इंटरव्यू में सुनीता के सामने ये तक कह दिया था कि अगर उनकी जिंदगी में सुनीता नहीं होती, तो वह माधुरी दीक्षित पर ट्राय जरूर मारते, लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता ही रहा है।

Screenshot 2026-08-12 180238

रवीना टंडन

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की प्रेम कहानी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है, लेकिन ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मस्त-मस्त गर्ल का नाम गोविंदा से भी जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को कम समय के लिए, लेकिन डेट किया है। सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि रवीना हमेशा उनको मजाक में कहा करती थी कि चीची अगर तूने शादी नहीं की होती तो मैं तेरे से शादी कर लेती।

यह भी पढ़ें- सलमान खान को लेकर Govinda ने की थी भविष्यवाणी, 19 साल पहले भाईजान को दी करियर बदलने वाली सलाह

यह भी पढ़ें- 'वो गालियां देती है और मैं...', पत्नी सुनीता को लेकर Govinda का खुलासा; आरोपों पर दिया जवाब