32 सालों से Govinda का फेवरेट है 'चुलबुला' गाना, 'खटिया तोड़' डांस देख हिल गया था बॉलीवुड
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को एक गाना काफी पसंद है, जिसे 32 साल पहले रिलीज किया गया था। ...और पढ़ें

गोविंदा का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
गोविंदा का पसंदीदा है ये गीत
आज भी खूब सुना जाता है डांसिंग सॉन्ग
करिश्मा कपूर संग जमी थी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा हिंदी सिनेमा के वह अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक डांसिंग सॉन्ग के जरिए दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको गोविंदा (Govindaa के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 32 सालों से उनका फेवरेट बना हुआ है।
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने इस बात का खुद खुलासा किया है। ऐसे में आइए जानते हैं वह गीत कौन सा है।
गोविंदा का फेवरेट गाना
हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर 1 अभिनेता कहे जाने वाले गोविंदा की फिल्में टिकट खिड़की पर हिट रहे या न रहे, लेकिन लोग उनकी फिल्मों के गाने और डांस खूब पसंद किया करते थे। गोविंदा को शुरू से ही यह बात पता थी कि लोग उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके गाने पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें- मां के निधन के बाद Govinda ने की थी सुसाइड की कोशिश? नर्मदा नदी में उतरने लगे थे एक्टर

यह बात हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताई। उन्होंने कहा- मुझे यह पता था कि मेरी फिल्में नहीं चलेंगी, लेकिन मेरी फिल्मों के गाने (ज्यादा) चलेंगे। हीरोइन के साथ जो स्क्रीन पर रिश्ता बनाऊंगा वो एक प्यारा रिश्ता दिखेगा। आगे गोविंदा ने फिल्म राजा बाबू के गाने सरकाई लो खटिया... (Sarkai Lo Khatiya) को करियर का सबसे अच्छा गाना बताया।
-1786330614405.webp)
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ फिल्माए इस गाने से जुड़ी यादें साझा कर कहा कि सरकाई लो खटिया.. मेरे करियर का सबसे अच्छा गाना है। मैंने लोलो (करिश्मा) को कहा था कि ये गाना देखने के बाद पूरी पिक्चर एक तरफ और ये गाने के लिए जो तालियां बजेंगी वो एक तरफ।
खबरें और भी
सेट पर मैंने डेविड (निर्देशक डेविड धवन) को कहा कि कैमरा रोल करें, मैंने हवा में बाईं तरफ मुड़कर करिश्मा के एक तरफ से दूसरी तरफ आ गया। डेविड को उम्मीद नहीं थी कि मैं ऐसा करूंगा, क्योंकि चोट लग सकती थी।
गोविंदा की अगली फिल्म
लंबे समय से गोविंदा बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में लगे हुए हैं। कुछ वक्त पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने खुद अपनी आने वाली दो फिल्मों का एलान किया है, जिनमें दुनियादारी और रूपा हैं। हालांकि, अभी इनकी रिलीज डेट को लेकर कोई अहम जानकारी सामने नहीं आई है।