Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो गालियां देती है और मैं...', पत्नी सुनीता को लेकर Govinda का खुलासा; आरोपों पर दिया जवाब

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:53 PM (GMT+05:30)

    गोविंदा (Govinda) ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्होंने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से गालियां देती हैं और वह खुशी-ख ...और पढ़ें

    पत्नी सुनीता को लेकर बोले गोविंदा (फोटो- एक्स)

    पत्नी सुनीता को लेकर बोले गोविंदा (फोटो- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच के अनबन की खबरें अक्सर आती रहती हैं। वहीं सुनीता आहूजा खुलकर पति गोविंदा और अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती हैं।

    यहां तक कि सुनीता ने इशारों ही इशारों में गोविंदा की चीटिंग पर कई बार बात की है। अब गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

    सुनीता को लेकर क्या बोले गोविंदा?

    दरअसल हाल ही में गोविंदा (Govinda) ने एनएनआई से कई सारी चीजों को लेकर बात की है। इसी बीच जब उनके और सुनीता के झगड़ों के बारे में पूछा गया तो इस पर गोविंदा ने कहा है कि उनकी पत्नी सुनीता उन्हें खूब प्यार से गालियां देती हैं और वह बस सुनते रहते हैं। गोविंदा ने बताया कि,

    'वह मुझे इतने प्यार से गालियां देती हैं और मैं खुशी-खुशी सुन भी लेता हूं। मुझे लगता है कि लोग जहां भी हैं और ऊपर वाले ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, अगर वो वहां नहीं होते, तो आज हम इतने सफल नहीं होते। उनके बिना हम वो इंसान बन ही नहीं पाते जो आज हैं। हमारे परिवार के जितने भी बच्चे आज बड़े हो चुके हैं, उन सभी पर सुनीता का पूरा हक है और वे उन सभी के प्रति हमेशा बहुत दयालु रही हैं। सुनीता ने ही बच्चों को पाला और इतना काबिल बनाया है।'

    Govinda DP

    लाइमलाइट में कैसे आईं सुनीता?

    वहीं गोविंदा से इस पर भी पूछा गया कि क्या सुनीता के भला-बुरा कहने से ही वो ज्यादा सुर्खियों में आ गई हैं, तो इस पर गोविंदा ने भी इशारों ही इशारों में बताया कि जब से सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलना शुरू किया है, तभी से उन्हें ज्यादा लाइमलाइट मिली है।

    govdi

    गोविंदा ने बताया कि, कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो बिना कहे रह जाती हैं और इन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसके आगे गोविंदा ने कहा है कि क्या सक्सेस पाने के लिए अपनों की ही बुराई करना जरूरी है? हां, ये जरूर है कि ये एक आसाना रास्ता है और सुनीता इसे बहुत चतुराई से इस्तेमाल करती हैं। वो चार बातें तारीफ में कहती हैं और फिर आखिर में आलोचना कर देती हैं पर मैं मुझे तो इस सब में भी उनका प्यार नजर आता है।

    खबरें और भी

    हालांकि गोविंदा ने सुनीता (Sunita Ahuja) के आरोपों को खारिज किया है और ये सारी बातें कही हैं। आपको बता दें कि सुनीता ने कई बार कहा है कि वो इतना सालों से चुप हैं और गोविंदा के एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स रहे हैं। कई बार तो दोनों के तलाक की भी खबरें आई हैं।

    यह भी पढ़ें- 32 सालों से Govinda का फेवरेट है 'चुलबुला' गाना, 'खटिया तोड़' डांस देख हिल गया था बॉलीवुड

    यह भी पढ़ें- 17 फिल्मों के बाद Govinda ने डेविड धवन के साथ क्यों नहीं किया काम? एक्टर ने किया हैरान करने वाला खुलासा