Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के बीच Pawan Singh के शिव भजन ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर पर कर रहा ट्रेंड; 'पावर स्टार' का गीत हुआ वायरल

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:29 PM (IST)

    सावन के महीने में पवन सिंह का शिव भजन यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है और तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। यह भावुक गाना पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। ...और पढ़ें

    वायरल हुआ पवन सिंह का शिव भजन

    वायरल हुआ पवन सिंह का शिव भजन

    HighLights

    1. पवन सिंह का शिव भजन हुआ वायरल

    2. यूट्यूब पर तीसरे नंबर पर कर रहा ट्रेंड

    3. सावन और कांवड़ यात्रा के बीच खूब सुना जा रहा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन और कांवड़ यात्रा के बीच इन दिनों कई गाने हैं जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यहां तक कि यूट्यूब पर भी ये गाने खूब सुने जा रहे हैं। इसी बीच अब किसी और का नहीं बल्कि पावर स्टार और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक गाना भोलेनाथ का है, जो यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

    पवन सिंह का गाना हुआ वायरल

    दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उस गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज से सजाया है। पवन सिंह का ये गाना इस वक्त यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है 'बाबा के नयनवा' (Baba Ke Nayanawa)। जी हां, भोजपुरी बोलबम से निकला ये गाना इस वक्त हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है और ऐसा हुआ भी इसलिए है, क्योंकि सावन के महीने में पवन सिंह का ये गाना आया है।

    Paws

    गाना काफी भावुक करने वाला है। जिसमें पवन सिंह हारमोनियम पर बैठकर गाना गाते हुए दिख रहे हैं। इस गाने का संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है और गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है। यूट्यूब पर ये गाना इस वक्त तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

    भोजपुरी बवाल में छाए हैं पवन सिंह

    इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही सीमित नहीं हैं। अब तो पवन सिंह ओटीटी पर भी खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। ओटीटी पर पवन सिंह और कई भोजपुरी सितारों से सजा शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) खूब चर्चा में है। यह सो इस वक्त जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

    खबरें और भी

    fedfw

    शो में होने वाला ड्रामा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कभी कोई स्टार एक-दूजे पर तंज कस रहा है तो कभी डिनर टेबल पर एक-दूसरे के अफेयर की चर्चाएं हो रही हैं। इस शो में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani), अम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव और तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं। शो में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है और इसी ड्रामे के बीच पवन सिंह भी खूब छाए हुए हैं।

    वहीं पवन सिंह के गानों की बात करें तो वो अब बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दे रहे हैं। बीते कुछ वक्त में पवन सिंह के कई गाने बॉलीवुड में आए हैं। आई नइ (Aayi Nai), टच बडी, प्यार में हैं हम और चुम्मा समेत कई गाने हैं जिन्हें उन्होंने अपनी आवाज दी है।

    यह भी पढ़ें- Ravi Kishan का सुपरहिट भोजपुरी गाना, उदित नारायण ने दी थी आवाज; अब Reels में उड़ा रहा है गर्दा

    यह भी पढ़ें- पवन सिंह की एंट्री होते ही बेकाबू हुई भीड़, बैरियर टूटे; बस्ती में कांवड़ महोत्सव में 2 लाख लोग पहुंचे