Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पवन सिंह की एंट्री होते ही बेकाबू हुई भीड़, बैरियर टूटे; बस्ती में कांवड़ महोत्सव में 2 लाख लोग पहुंचे

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:09 AM (IST)

    बस्ती में पवन सिंह के कांवड़ महोत्सव में मंच पर आते ही भारी भीड़ बेकाबू हो गई और बैरियर टूट गया। पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और कार्यक्रम सुचारु रूप ...और पढ़ें

    बस्ती में कांवड़ महोत्सव में पवन सिंह को देखने के लिए 2 लाख लोग पहुंचे।

    बस्ती में कांवड़ महोत्सव में पवन सिंह को देखने के लिए 2 लाख लोग पहुंचे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर से सटे बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर फुटहिया फ्लाइओवर के पास रविवार की रात आयोजित कांवड़ महोत्सव में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब अचानक बेकाबू हो गया।

    पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। लोग बैरियर पार कर मंच की ओर बढ़ने लगे। भीड़ के दबाव में बैरियर टूट गया और कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को पीछे किया और स्थिति नियंत्रित की। इसके बाद कार्यक्रम दोबारा सुचारु रूप से शुरू हुआ।

    मां शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित महोत्सव में करीब दो लाख कांवड़िए और दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक तेज प्रताप सिंह ‘सुड्डू’ और उनकी पत्नी शिम्पी सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर किया।

    रात करीब दस बजे पवन सिंह मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने सावन और शिवभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर कांवड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।

    गीत शुरू होते ही भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी और दबाव में बैरियर टूट गया। पुलिस ने तुरंत लोगों को पीछे किया और सुरक्षा घेरा मजबूत किया। स्थिति सामान्य होने के बाद पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति जारी रखी।

    धनंजय सिंह ने बांटा प्रसाद, फोटो खिंचवाने को उमड़े लोग

    कांवड़ महोत्सव में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व आइएएस ओएन सिंह, भाजपा नेता अंकुर वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।

    खबरें और भी

    विशाल भंडारे में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ मिलने और तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

    यह भी पढ़ें- 'हम दिखावा नहीं करते...', भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, भावुक होकर दिया न्याय का भरोसा