Ravi Kishan का सुपरहिट भोजपुरी गाना, उदित नारायण ने दी थी आवाज; अब Reels में उड़ा रहा है गर्दा
रवि किशन का एक भोजपुरी गाना (Ravi Kishan Bhojpuri Song) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर रील्स बना रहे हैं। ...और पढ़ें

इंटरनेट पर छाया रवि किशन का भोजपुरी गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवि किशन (Ravi Kishan) इस वक्त मीम आइकॉन बन गए हैं। इंटरनेट पर उनके बयान, डांस और सिंगिंग पर फनी मीम्स (Funny Memes) बन रहे हैं और खूब वायरल भी हो रहे हैं। अब वायरल मीम्स के बीच रवि किशन का एक भोजपुरी गीत (Bhojpuri Song) चर्चा में आ गया है।
रवि किशन का ये भोजपुरी गीत (Ravi Kishan Bhojpuri Song) 23 साल पुराना है। यह गाना अपने चुलबुले बोल और आवाज के लिए आज भी खूब पसंद किया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस गीत को बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी आवाज दी थी।
चर्चा में रवि किशन का भोजपुरी गाना
सालों से म्यूजिक लवर्स के बीच धमाल मचाने वाला ये गीत अब 23 साल बाद इंटरनेट पर छा गया है। लोग इस नटखट और चुलबुले गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है 'एगो निमुआ दू चार गो मिर्ची' (Aego Nemua Du Char Go Mirchi)। यह गाना 'गंगा जइसन मां हमार' (Ganga Jaisan Maa Hamar) एल्बम का था।

रिलीज होते ही छा गया था भोजपुरी गाना
इस गाने को रवि किशन पर फिल्माया गया था। उन्होंने अपने अंदाज से गाने को सुपरहिट बना दिया था। गाने में रवि किशन की आवाज उदित नारायण बने थे। इस गाने को सुरिंदर कोहली और धनंजय मिश्रा ने अपनी धुनों से सजाया था, जबकि गाने के बोल विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने लिखे थे। टी-सीरीज के बैनर तले क्रिएट हुए इस गाने की उस वक्त खूब कैसेट बिकी थी। आज भी यह गीत काफी पॉपुलर है।
खबरें और भी
पवन सिंह ने भी किया था रीक्रिएट
आप इसकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि गाना हिट होने के बाद इस पर कई रीमिक्स भी बने हैं। कुछ साल पहले ही इस गाने को पवन सिंह और कल्पना ने रीक्रिएट किया था। उनका गाना भी काफी पसंद किया गया था। आज भी पार्टी, शादी और फंक्शंस में यह गाना खूब सुना जाता है।