Toxic की खातिर नयनतारा ने तोड़े सारे नियम, यश की फिल्म के लिए मेकर्स की बड़े स्केल की तैयारी
हाल ही में टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नयनतारा ने इस बात का खुलासा किया है, उन्होंने इस मूवी के लिए कई नियमों को तोड़ा है।

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस नयनतारा (फोटो- एक्स)
HighLights
टॉक्सिक के लिए नयनतारा ने किया बदलाव
यश की फिल्म के लिए तोड़े ये नियम
इस दिन रिलीज होगी टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक (Toxic) के बारे में खूब बातें हो रही है। रॉकिंग स्टारर यश की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जिसका एक बड़ा कारण नयनतारा का टॉक्सिक का हिस्सा होना भी है।
हाल ही में टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान नयनतारा (Nayanthara) ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इस मूवी की खातिर अपने कई नियमों को तोड़ा है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
टॉक्सिक के लिए तोड़े नियम- नयनतारा
कई बार अच्छी कहानी के लिए कलाकारों को अपने कुछ नियम तोड़ने पड़ते हैं। साउथ सिनेमा की अभिनेत्री नयनतारा ने पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फार ग्रोन-अप्स के लिए भी अपने कई नियम तोड़े। नयनतारा ऐसी फिल्में नहीं करना चाहती हैं, जिसमें कई कलाकार हों, लेकिन फिर भी उन्होंने टॉक्सिक में काम किया।
यह भी पढ़ें- Toxic में 'बदमाश बहन' बनीं Nayanthara ने पहले ठुकरा दी थी यश की फिल्म, जल्दबाजी में शूट किए सीन्स

इसे लेकर वह कहती हैं- मैंने और फिल्म की निर्देशिका गीतू मोहनदास ने 20 साल पहले साथ में फिल्म में काम किया था। जब इस फिल्म के लिए उन्होंने फोन किया, तो मैं बहुत आश्वस्त नहीं थी क्योंकि जिस फिल्म में कई कलाकार होते हैं, उन्हें चुनते वक्त मैं बहुत सतर्क रहती हूं। मन में कई शंकाएं रहती हैं।

मैंने कहा कि शायद मैं यह फिल्म नहीं करना चाहूंगी। गीतू ने मुझसे कई सवाल पूछे। मैंने कहा कि आकर कहानी सुना दो। जैसे ही उन्होंने कहानी सुनाई, तब लगा कि यह महिला कौन है, कौन सी निर्देशक है, जिस पर हमारी नजर अब तक नहीं पड़ी है।
अपना एक और नियम नयनतारा ने तोड़ा फिल्म के ट्रेलर लांच पर पहुंचकर। उन्होंने कहा कि मैं प्रमोशन इवेंट में नहीं जाती हूं। मैं इन सब चीजों में इतनी अच्छी नहीं हूं, इसलिए इससे दूर रहती हूं। फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए यश (Yash) ने फोन किया था, इसलिए आई हूं।
आईमैक्स पर भी होगी रिलीज
टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर देखने के बाद इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें टॉक्सिक की रिलीज डेट की तरफ तो 26 अगस्त 2026 को यश स्टारर ये मोस्ट अवेटेड मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात ये है कि फिल्म मेकर्स इसके लिए बड़े स्कैल की तैयारी कर चुके हैं और इसे आईमैक्स पर भी रिलीज किया जाएगा।

