Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर काटा बवाल, यश-कियारा के मुरीद हुए दर्शक; एक सीन पर टिकी सबकी निगाहें
सुपरस्टार यश की Toxic का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है और अब इस पर दर्शकों ने अपनी राय भी शेयर कर दी है। ...और पढ़ें
-1786257304466_m.webp)
यश की टॉक्सिक का ट्रेलर हुआ रिलीज
HighLights
यश की टॉक्सिक का ट्रेलर हुआ रिलीज
इंटरनेट पर दर्शकों ने दी अपनी राय
यश-कियारा के मुरीद हुए दर्शक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश, कियारा, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी की गैंगस्टर सागा टॉक्सिक का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। 8 अगस्त को बेंगलुरु में ग्रैंड इवेंट में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। अब ट्रेलर पर दर्शकों का रिएक्शन भी आ गया है। आइए देखते हैं नेटिजन्स को कैसा लगा टॉक्सिक का ट्रेलर।
'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale Grown Upsa) के ट्रेलर पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लगभग पांच मिनट का यह प्रोमो कर्नाटक के बेंगलुरु में एक इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसमें यश (Yash), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा (Nayanthara), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) जैसे कलाकार शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- केजीएफ से आगे...Dhurandhar 2 और एनिमल से दमदार, Toxic से कैसे आंधी लेकर आए यश; ये हैं 5 वजह
डबल रोल में नजर आएंगे यश
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इसके स्टार और को-प्रोड्यूसर यश का एक जबरदस्त अंदाज देखने को मिला; वह इस पीरियड गैंगस्टर ड्रामा में पिता और बेटे, दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा सरप्राइज दर्शकों को यश के डबल रोल में ही मिला है क्योंकि इस अवतार में उन्हें पहचानना लगभग नामुमकिन है।
#ToxicTrailer totally made me speechless
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) August 8, 2026
Yash is coming in a completely different avatar, and the whole world of the film feels fresh, dark and unpredictable.
The action looks insane, the visuals are stunning, and there’s a raw intensity throughout the trailer.
August 26… pic.twitter.com/gAo03iMscU
ट्रेलर को लेकर एक्स पर एक यूजर ने अपनी राय शेयर करते हुए लिखा, 'टॉक्सिक के ट्रेलर ने मुझे पूरी तरह से हैरान कर दिया। यश एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं और फिल्म की पूरी दुनिया ताजा, डार्क और अनप्रेडिक्टेबल लग रही है। एक्शन जबरदस्त है, विज़ुअल्स शानदार हैं और पूरे ट्रेलर में एक जबरदस्त इंटेंसिटी है। 26 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है'।
खबरें और भी
Bro this TOXIC Trailer came as a huge surprise and nobody was ready for this 🫡
— Aman_Chain 🏳️ (@Amanprabhat9) August 8, 2026
The direction made every scene look like a painting, but the plot and action are brutal. Yash is in prime form, Kiara’s performance blew me away, and the visuals + world-building are out of this… pic.twitter.com/U6fAIDfo1d
एक यूजर ने यश और कियारा की तारीफ में लिखा, 'भाई, 'TOXIC' का ट्रेलर सच में एक जबरदस्त सरप्राइज था और इसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। डायरेक्शन की वजह से हर सीन किसी पेंटिंग जैसा लग रहा था, लेकिन कहानी और एक्शन बहुत जबरदस्त और हिंसक हैं। यश अपने बेस्ट फॉर्म में हैं, कियारा की परफॉर्मेंस ने तो मुझे हैरान ही कर दिया, और विज़ुअल्स व वर्ल्ड-बिल्डिंग तो कमाल की है'।
Judging by the teaser, I was expecting something grand when thinking of Toxic trailer but even in my expectations I wasn’t expecting this.
— Rakesh 2.0 🇮🇳 (@TheRakesh_IND) August 8, 2026
This is absolutely insane, took me a few minutes to absorb what absolutefucking madness they have made.
Toxic is going to set screens on… pic.twitter.com/fVZ8T6rKMR
एक ने लिखा, 'टीजर को देखकर मुझे 'Toxic' के ट्रेलर से कुछ बहुत जबरदस्त चीज की उम्मीद थी, लेकिन मेरी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा जबरदस्त चीज सामने आई है। यह सच में जबरदस्त है; मुझे यह समझने में कुछ मिनट लग गए कि उन्होंने क्या कमाल की चीज बनाई है। 'Toxic' स्क्रीन पर आग लगाने वाली है'।
Everyone was waiting Toxic trailer to be more of that teaser energy. bold, glossy, star-power on full display, #Yash, #KiaraAdvani, #TaraSutaria, #HumaQureshi, #Nayanthara all lined up like this was going to be a stylish gangster spectacle.
— Shubh Tiwari (@shubhspeaks) August 8, 2026
But what actually dropped is something… pic.twitter.com/yDYtZ1b3kP
एक यूजर ने कमेंट किया, 'हर कोई 'Toxic' के ट्रेलर से वैसी ही एनर्जी की उम्मीद कर रहा था जैसी टीजर में दिखी थी - बोल्ड, ग्लॉसी और भरपूर स्टार-पावर। यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया जैसे सितारों को देखकर लग रहा था कि यह एक स्टाइलिश गैंगस्टर फिल्म होगी।
लेकिन असल में जो सामने आया, वह बिल्कुल अलग है। यह अब बोल्ड नहीं है। यह बेचैन करने वाला है, उम्मीद से कहीं ज्यादा डार्क है, और इसमें एक ऐसा कच्चापन है जो किसी की मंजूरी पाने के लिए बनाया हुआ नहीं लगता। मानो गीतू मोहनदास ने कहा हो - ठीक है, तुम्हें असलियत (grit) चाहिए थी, तो लो, यह रही असली चीज - बिना किसी फिल्टर या दिलासे के। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी।
How did Sidharth Malhotra allow Kiara Advani to do such intense scenes in Toxic after marriage and motherhood? 🧐
— The Gossip Queen 👸 (@thegosssipqueen) August 8, 2026
Well, after watching this jaw-dropping scene in the trailer, you kind of get why...🥵🥵 pic.twitter.com/bqOxsIRrUA
एक ने कियारा के इंटेंस सीन्स के बारे में लिखा, 'शादी और मां बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को 'टॉक्सिक' में इतने इंटेंस सीन करने की इजाजत कैसे दी? खैर, ट्रेलर में यह जबरदस्त सीन देखने के बाद आपको समझ आ जाएगा कि क्यों।
एक चीज पर टीकी सबकी निगाहें
कुल मिलाकर टॉक्सिक के ट्रेलर ने ज्यादातर लोगों को सरप्राइज ही किया है। जिस तरह से टीजर और गाने बोल्डनेस से भरपूर थे ठीक उसके उलट ट्रेलर में बहुत कम बोल्ड सीन और भरपूर इंटेंस एक्शन को जगह मिली है। वहीं सबसे ज्यादा लोगों को यश के डबल रोल ने हैरान कर दिया है। यंग वर्जन में यश काफी इंटेंस लग रहे हैं वहीं दोनों ही अवतार में एक दूसरे के फेस ऑफ पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।
फिलहाल गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने इस जबरदस्त ट्रेलर के साथ फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दर्शक अब 26 अगस्त के इंतजार में है जब यश की यह गैगस्टर सागा बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- Toxic में इंटीमेट सीन्स के लिए Kiara Advani को मिली ट्रोलिंग पर भड़के यश, कहा- 'इसकी परवाह नहीं...'