Toxic में 'बदमाश बहन' बनीं Nayanthara ने पहले ठुकरा दी थी यश की फिल्म, जल्दबाजी में शूट किए सीन्स
टॉक्सिक (Toxic) में यश की बहन बनीं नयनतारा (Nayanthara) ने खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर क्यों पहले यह एक्शन थ्रिलर ठुकरा दी थी। ...और पढ़ें
-1786241311608_m.webp)
टॉक्सिक में नयनतारा का धमाका। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
टॉक्सिक में यश की बहन बनी हैं नयनतारा
ट्रेलर में दिखा नयनतारा का दमदार अवतार
नयनतारा ठुकराने वाली थीं टॉक्सिक मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'टॉक्सिकः अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। साढ़े चार मिनट के ट्रेलर में सिर्फ यश या कियारा आडवाणी ने ही नहीं, बल्कि नयनतारा (Nayanthara) ने भी धमाल मचा दिया।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक (Toxic Trailer) में लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने यश की बहन का किरदार निभाया है। ट्रेलर में उनकी झलक देखने लायक है। मगर क्या आपको पता है कि पहले नयनतारा यह फिल्म ठुकराने वाली थीं।
जल्दबाजी में शूट होगी टॉक्सिक
बैंगलोर में टॉक्सिक का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था, जहां सभी स्टार कास्ट मौजूद रही। इस दौरान यश ने नयनतारा की तारीफ की और उन्होंने लेडी सुपरस्टार बताया। साथ ही खुलासा किया कि उनके सीन्स जल्दबाजी में शूट किए गए थे। उन्होंने कहा-
हालात ऐसे थे कि जब नयनतारा इस फिल्म से जुड़ीं, तो तारीखों को लेकर कुछ दिक्कतें थीं। शूटिंग बहुत तेजी से करनी थी। हमारे पास ज्यादा समय नहीं था। हमें काम पूरा करना ही था। तारीखों की दिक्कतों के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की। उन्होंने अपना बेस्ट दिया। वह टॉक्सिक में बहुत अच्छी लग रही हैं। वह सबसे अच्छी बहन लग रही हैं। उन्होंने इस रोल को बहुत अच्छे से निभाया है।
खबरें और भी

नयनतारा ठुकराने वाली थीं टॉक्सिक
इसी इवेंट में नयनतारा ने खुलासा किया कि वह टॉक्सिक को लेकर श्योर नहीं थीं और पहले इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा-
जब उन्होंने (गीतू मोहनदास) मुझे फिल्म के लिए बुलाया, तो मैं पूरी तरह से श्योर नहीं थी क्योंकि फिल्म में बहुत सारे एक्टर्स थे और मैं आम तौर पर ऐसी फिल्म चुनने में थोड़ी सावधानी बरतती हूं या थोड़ी हिचकिचाती हूं। मैंने कहा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं यह फिल्म करना चाहती हूं।' उन्होंने मुझसे बहुत सारे सवाल पूछे। मैंने कहा, 'ठीक है, कोई बात नहीं, बस आकर मुझे कहानी सुना दो।'
यश, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी, संजीदा शेख और हुमा कुरैशी जैसे सितारों से सजी टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें- केजीएफ से आगे...Dhurandhar 2 और एनिमल से दमदार, Toxic से कैसे आंधी लेकर आए यश; ये हैं 5 वजह
यह भी पढ़ें- Toxic Trailer: कमजोर दिल वाले बना लें दूरी! Toxic का ट्रेलर देख सन्न रह जाएगा दिमाग, खेली जाएगी खून की होली