79 साल बाद भी ये सुपरहिट गाना दिल टूटने का दर्द करता है बयां, असल जिंदगी में भी सिंगर ने खाया था प्यार में धोखा!
79 साल पहले दिग्गज गायिका ने एक ऐसा गीत गाया था जो आज भी दिल टूटने का दर्द बयां करता है। इस गाने को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। ...और पढ़ें

सिनेमा का सबसे दर्दभरा गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो सिनेमा ने कई दर्दभरे गीत दिए, लेकिन 8 दशक पहले एक गीत सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। यह इंडस्ट्री के पहल सबसे दर्दभरे गीत की लिस्ट में शामिल है। दिल टूटने का दर्द बयां करने वाला ये गीत गाते ही गायिका सिनेमा में चमक गई थीं।
इस गायिका ने प्यार में खोने का दर्द जाहिर किया। गाने के हर बोल दिल में उतर जाते। भावुक, विरह और दर्द से भरा क्लासिक गीत आज भी म्यूजिक लवर्स को खूब पसंद आता है। इस गीत को जिस गायिका ने गाया था, उन्होंने भी प्यार में सब कुछ खो दिया था।
गीता दत्ता का कल्ट गाना
यह गायिका थीं गीता रॉय (Geeta Roy) जिन्हें गीता दत्त (Geeta Dutt) के नाम से जाना जाता है। वह दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर गुरु दत्त (Guru Dutt) की पत्नी थीं और सिनेमा की उम्दा गायिका होने के साथ-साथ एक अदाकारा भी थीं।
गीता दत्त को गाने से मिली थी सफलता
गीता दत्त ने अपने करियर में कई बेहतरीन गानों को आवाज दी, लेकिन एक गाना इतना पॉपुलर हुआ कि वह स्टार बन गईं। यह गीत 79 साल पुराना है जो आज भी उनकी बेहतरीन आवाज के साथ पसंद किया जाता है। यह गीत है 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' (Mera Sapna Sundar Beet Gaya)।
खबरें और भी
यह गीत 1947 में आई फिल्म क्लासिक फिल्म 'दो भाई' का है जिसे मुंशी दिल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की तरह इसके गाने भी कल्ट थे जिनमें से एक 'मेरा सुंदर सपना बीत गया' को गीता दत्त (शादी से पहले गीता रॉय) ने गाया था। इस गाने के बोल-
मेरा सुन्दर सपन बीत गया
मैं प्रेम में सब कुछ हार गयी
बेददर् माना जीत गया
राजा मेहंदी अली खान के कलम से लिखे गए इस गाने के बोल दिल में विरह की टीस को बयां करती है। प्यार में हारी लड़की बता रही है कि उसका सुंदर सपना बीत गया है और उसकी प्रेम कहानी खत्म हो गई है।
यह गीत कामिनी कौशल पर फिल्माया गया था। गाने की धुन एसडी बर्मन ने तैयार किया था। फिल्म के साथ-साथ यह गाना भी सुपरहिट रहा था।
शादीशुदा रिश्ते में था तनाव
गीता दत्त की जिंदगी में भी प्यार की कमी रही। गुरु दत्त संग शादी के कुछ साल बाद ही उनके बीच अनबन हो गई। गुरु दत्त का नाम वहीदा रहमान संग जुड़ने लगा जिसने गीता दत्त को अंदर से तोड़ दिया। कहा जाता है कि शादीशुदा रिश्ते में तनाव के चलते गीता डिप्रेशन में चली गईं और शराब पीने लगीं।
फिर गुरु दत्त के निधन ने उन पर इस कदर प्रभाव छोड़ा कि वह शराब में डूब गईं। लिवर खराब होने की वजह से मात्र 41 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने ठुकरा दिया था पंचम दा का ये 47 साल पुराना Cult Song, गुलजार के बोल हो गए थे अमर
यह भी पढ़ें- 55 साल से कल्ट बना हुआ है Rajesh Khanna का ये दर्दभरा गीत, Mukesh की मखमली आवाज में आज भी देता है सुकून