विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 सालों से 'पार्टी एंथम' बना हुआ Mamta Kulkarni का गाना, 90s की शादियों में जमकर बजता था गीत

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:37 AM (IST)

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का एक गाना ऐसा है, जो पिछले तीन दशक से पार्टियों में जमकर धूम मचा रहा है।

ममता कुलकर्णी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ममता कुलकर्णी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 1996 में रिलीज हुआ था ये गाना

  2. ममता कुलकर्णी का नंबर-1 पार्टी सॉन्ग

  3. इस गायिका की आवाज में हुआ अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम जरूर शामिल होता है। उस वक्त की लेडी सुपरस्टार के तौर पर उनको जाना जाता था। ममता ने अपनी एक्टिंग करियर के दौरान कई शानदार मूवीज और उनके यागदार गीतों के जरिए फैंस का दिल जीता। 

आज हम आपको ममता कुलकर्णी के एक 30 साल पुराने गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 90s से लेकर अब तक पार्टी एंथम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 

ममता कुलकर्णी का पार्टी सॉन्ग

90 के दौर में बतौर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की डिमांड काफी थी। अधिकतर फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करना चाहते थे। इतना ही नहीं कई मूवीज ऐसी भी रही, जिसमें ममता सिर्फ एक गाने के लिए नजर आईं। उदाहरण के लिए आप सनी देओल स्टारर कल्ट मूवी घातक का नाम ले सकते हैं, जिसके गाने कोई जाए तो ले आए... (Koi Jaye Toh Le Aaye) में ममता कुलकर्णी ने अपने किलर डांस मूव्स का जलवा बिखेरा था।

यह भी पढ़ें- 29 सालों से 'पार्टी एंथम' बना हुआ है Karisma Kapoor का गाना, दूरदर्शन के 'चित्रहार' में गूंजती थी गीत की आवाज

koi jaye to le aaye song (1)

आलम ये कि साल 1996 में रिलीज होने वाला ममता कुलकर्णी का ये गाना आज पार्टी एंथम के तौर पर जाना जाता है। 90 के दशक से लेकर अब तक घातक (Ghatak) का कोई जाए तो ले आए... शादी समारोह में जमकर धूम मचाता है और लोग इस पर थिरकना पसंद करते हैं। इस वजह से ममता कुलकर्णी का ये डांसिंग क्लट माना जाता है। 

बात की जाए घातक कोई जाए तो ले आए... की मेकिंग की तरफ तो बॉलीवुड की मशहूर गायिका अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज में ममता कुलकर्णी के इस गीत को अमर किया, जबकि संगीतकार के तौर पर आर डी बर्मन साहब ने इसे कंपोज किया। इसके अलावा मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी द्वारा इसके लिरिक्स को लिखा गया था। इस तरह घातक का ये गीत बनकर रेडी हुआ। 

हिट फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग

निर्देशक राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली सनी देओल की फिल्म घातक उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। लेकिन फिल्म से अधिक लोकप्रियता ममता कुलकर्णी के कोई जाए तो ले आए... गाने को मिला और वह सुपरहिट साबित हुआ था।

यह भी पढ़ें- 'ओरिजनल गाना लोगों के दिमाग में...' Mamta Kulkarni ने Ranaji 2.0 पर किया रिएक्ट, माहिरा शर्मा पर भी की टिप्पणी