विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29 सालों से 'पार्टी एंथम' बना हुआ है Karisma Kapoor का गाना, दूरदर्शन के 'चित्रहार' में गूंजती थी गीत की आवाज

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:41 PM (IST)

अभिनेत्री करिश्मा कपूर का एक पुराना गाना ऐसा है, जो पिछले 29 सालों से पार्टी एंथम बना हुआ है।

करिश्मा कपूर का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

करिश्मा कपूर का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. करिश्मा कपूर का शानदार गाने

  2. 29 साल पहले हुआ था रिलीज

  3. आज भी थिरकने पर करता है मजबूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की लेडी सुपरस्टार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने समय की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में शुमार रहीं हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उन्हीं में से एक मूवी में करिश्मा का एक डांसिंग सॉन्ग भी शामिल रहा, जो अपने दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो चित्रहार में खूब सुनने को मिलता था। आज भी उस गीत को पार्टी एंथम माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां करिश्मा कपूर के कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

करिश्मा कपूर का पार्टी एंथम सॉन्ग

बॉलीवुड के लिए 90 का दशक सबसे सुनहरे टाइम पीरियड में से एक रहा था। इस दौरान में करिश्मा कपूर सहित कई बड़े-बड़े फिल्मी सितारों के करियर का उदय हुआ। करिश्मा ने इस दौरान अभिनेता गोविंदा संग कई कल्ट मूवीज में काम किया और उनमें से एक फिल्म हीरो नंबर-1, जो 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का एक गाना काफी लोकप्रिय रहा, जिसका टाइटल था- सोना कितना सोना है... (Sona Kitna Sona Hai)।

यह भी पढ़ें- सुष्मिता का डांस और रेत में ऋतिक को ढूंढना...महबूब मेरे' गाने पर करिश्मा कपूर ने खोला सालों पुराना अनसुना राज

sona kitna sona hai song

जी हां करिश्मा कपूर और गोविंदा पर फिल्माया गया सोना कितना सोना है... पिछले 29 सालों से बेस्ट पार्टी एंथम के तौर पर सुना जा रहा है। आज भी किसी पार्टी में इस गाने को सुनते ही लोगों के कदम अपने आप थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा जिस तरह से हीरो नंबर-1 फिल्म के इस गीत में करिश्मा ने अपने किलर डांस मूव्स दिखाए, उनको देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। 

इस तरह से आज भी सोना कितना सोना है... एक कायलजी डांस नंबर सॉन्ग माना जाता है। फीमेल प्लेबैक सिंगर के तौर पर पूर्णिमा ने इस गाने में करिश्मा कपूर को अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि दूसरी तरफ गोविंदा के लिए गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है। 

90s का बेस्ट डांसिंग सॉन्ग

जहां आज भी 90 के दशक को कल्ट रोमांटिक गीतों की चर्चा की जाती है। ठीक उसी तरह अगर बात 90 के दशक के लोकप्रिय डांसिंग सॉन्ग की जाए तो हीरो नंबर-1 के सोना कितना सोना है... गाने का नाम लिस्ट में जरूर शामिल होगा। 

यह भी पढ़ें- 90 के दशक में करिश्मा कपूर की 'पूजा' करती थीं Kangana Ranaut, बेहद खास है वजह; आप भी होंगे 'क्वीन' से सहमत