विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ओरिजनल गाना लोगों के दिमाग में...' Mamta Kulkarni ने Ranaji 2.0 पर किया रिएक्ट, माहिरा शर्मा पर भी की टिप्पणी

Published: Thu, 30 Jul 2026 07:28 PM (IST)

ममता कुलकर्णी ने अपने पॉपुलर गाने 'मुझको राणाजी माफ करना' के रीमेक 'राणाजी 2.0' पर प्रतिक्रिया दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ममता कुलकर्णी ने 'राणाजी 2.0' रीमेक पर अपनी राय दी

  2. माहिरा शर्मा के परफॉर्मेंस की तारीफ की

  3. ममता ने ओरिजिनल गाने की शूटिंग का अनुभव शेयर किया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण अर्जुन फिल्म में ममता कुलकर्णी के पॉपुलर गाने मुझको राणाजी माफ करना को आए तीन दशक से भी अधिक समय हो चुका है। यह गाना अब सालों बाद एक नए अवतार में वापस आया है। राणाजी 2.0 नाम से इसका रिक्रिएटेड वर्जन लाया गया है जिसमें माहिरा शर्मा नजर आईं।

रेमो डिसूजा ने किया था कोरियोग्राफ

इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। भले ही रीमेक गाने ने नई पीढ़ी को इससे परिचित कराया है, लेकिन अलका याग्निक और इला अरुण द्वारा गाया ओरिजनल गाना आज भी हमारे बीच उतना ही पॉपुलर है। अब रीमेक पर प्रतिक्रिया देते हुए ओरिजनल लीड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बात रखी है। ममता ने कहा कि भले ही उन्हें माहिरा का परफॉर्मेंस पसंद आया, लेकिन ओरिजिनल गाना हमेशा यादगार रहेगा।

Mahira (3)

ममता कुलकर्णी का कैसा था रिएक्शन

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,'माहिरा ने अच्छा काम किया है। बात यह है कि आप एक ऐसा गाना देख रहे हैं जो असल में घाघरा-चोली और इंडियन डांस मूव्स वाला था, लेकिन अब इसे वेस्टर्न फॉर्मेट और वेस्टर्न कपड़ों के साथ बनाया गया है। इसलिए, यह अलग दिखता है। लेकिन पुराना गाना लोगों के जहन में बसा हुआ है, इसलिए वह तुरंत याद आ जाता है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mahira Sharma (@mahirasharma)

ममता ने ओरिजिनल गाने की शूटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने याद किया कि कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने दो-तीन दिन की रिहर्सल प्लान की थी, लेकिन उन्होंने पहले ही दिन स्टेप्स सीख लिए थे। हालांकि, उन्हें हैरानी हुई जब शूटिंग के दिन कोरियोग्राफी बदल दी गई।

अंत समय में बदल दिया गया पूरा गाना

उन्होंने याद करते हुए कहा,'मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने स्टेप्स क्यों बदले। मुझे समझ नहीं आया कि रिहर्सल का क्या मतलब था, लेकिन चिन्नी प्रकाश मास्टरजी बहुत अच्छे थे और हमने समय पर गाना पूरा कर लिया।'

एक्टर ने यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग के ऑफर मिल रहे हैं और अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद आती है तो वो जरूर वापसी करेंगी। हालांकि, उन्होंने माना कि समय के साथ उनका नज़रिया बदला है और अब वह अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा सोच-समझकर फैसला लेती हैं।

यह भी पढ़ें- 31 साल बाद ममता कुलकर्णी के कल्ट गाने का बना रीमेक, अलका-ईला ने दी आवाज; नया वर्जन सुन 'राणा जी' भी नहीं करेंगे माफ!

यह भी पढ़ें- 31 साल पहले आए Alka Yagnik के गाने को पाकिस्तान ने किया कॉपी, कल्ट सॉन्ग के धुन और बोल का हुआ था बेड़ा गर्क