Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'महाभारत के कृष्ण' ने की भविष्यवाणी, 100% ऑस्कर लेकर आएगी Ramayana; रणबीर कपूर को 'एनिमल' के लिए दे डाली ऐसी सलाह

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:36 PM (IST)

    महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर की तारीफ की और फिल्म के लिए 100% ऑस्कर की भविष्यवाणी की। उन्होंने रणबीर कपूर को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नितीश भारद्वाज ने 'रामायण' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की

    2. उन्होंने फिल्म के लिए भविष्यवाणी की

    3. रणबीर कपूर को अच्छी फिल्में चुनने की सलाह दी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) के फर्स्ट ट्रेलर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी एक्टर्स ने इस पर रिएक्ट किया है। इसमें नितीश भारद्वाज भी शामिल हो गए हैं।

    नितीश भारद्वाज को महाभारत के कृष्ण के तौर पर जाना जाता है। नितीश ने फिल्म के बड़े पैमाने, विज़ुअल इफेक्ट्स, एक्टिंग और संगीत की तारीफ की। उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि यह फिल्म दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएगी।

    नितीश ने की भविष्यवाणी

    सोशल मीडिया पर नितीश ने लिखा,'बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए 100% ऑस्कर। बहुत-बहुत बधाई। सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी वर्ल्ड सिनेमा के लिए भारत का अगला तोहफा हैं।'

    Ramayana (10)

    उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन वैल्यू की भी तारीफ की और कहा,'प्रोडक्शन डिजाइन और DOP के लिए कई अवॉर्ड्स। VFX और AI का इस्तेमाल करके शानदार पीरियड क्रिएशन। इंडियन सिनेमा के साथ काम करने के लिए महान म्यूजिक मेस्ट्रो हंस जिमर का शुक्रिया।'

    एक्टर को बताया अगली पीढ़ी का कलाकार

    नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर और यश के बारे में भी खास बातें शेयर कीं। उन्होंने इन कलाकारों को अगली पीढ़ी का जबरदस्त कलाकार बताया। उन्होंने लिखा,'रणबीर अब रणवीर के बराबर हैं और ये दोनों अगले दो अजेय धुरंधर हैं। यश ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है।'

    खबरें और भी

    रणबीर को दे डाली खास सलाह

    अनुभवी अभिनेता ने आगे रणबीर को भगवान राम का किरदार निभाने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के बारे में भी समझाया। 'एनिमल' में उनके पिछले रोल का जिक्र करते हुए, भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि रणबीर आने वाले समय में ऐसी फिल्में चुनेंगे जो भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को दिखाती हों।

    उन्होंने लिखा,'इसलिए अब 'एनिमल' जैसी फिल्में न करें, भले ही आपको इसके लिए सोने की खदान ही क्यों न ऑफर की जाए। कृपया अपनी वाणी को और दूषित न करें। भारत में आपकी अभिनय क्षमता को संतुष्ट करने के लिए बहुत सी कहानियां हैं।'

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 60 करोड़ का घर, 100 करोड़ का फार्महाउस... अपार संपत्ति के मालिक हैं Ramayana के 'हनुमान' Sunny Deol

    यह भी पढ़ें- Ramayana के ट्रेलर में दिखी सौरभ राज जैन की झलक, फैंस ने पूछा - 'किसने निभाया भगवान विष्णु का रोल?'