Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के ट्रेलर में दिखी सौरभ राज जैन की झलक, फैंस ने पूछा - 'किसने निभाया भगवान विष्णु का रोल?'

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:10 PM (IST)

    रामायण के ट्रेलर में सौरभ राज जैन की झलक दिखने के बाद फैंस उनके भगवान विष्णु का किरदार निभाने की चर्चा कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रह्मा मुहूर्त में रामायण (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ और फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे इसे रिलीज किया गया।

    एक तरफ जहां फिल्म के शानदार विजुअल्स, बेहतरीन कास्ट और जबरदस्त कहानी की तारीफ हो रही वहीं कुछ सेकेंड की एक छोटी सी झलक ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है।

    सौरभ जैन ने निभाया है कौन सा किरदार?

    फिल्म में भगवान राम और परशुराम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम पहले ही तय हो चुका है। ट्रेलर में भगवान विष्णु की भी एक छोटी सी झलक देखने को मिली जिसने यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी। कई दर्शकों का मानना है कि ट्रेलर में अभिनेता सौरभ राज जैन (Saurabh Raaj Jain) भगवान विष्णु के रूप में नजर आ रहे हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-30 at 1.23.54 PM

    कई लोगों ने इस कास्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि स्क्रीन पर उनकी शांत मौजूदगी और पौराणिक किरदारों को निभाने का अनुभव उन्हें इस रोल के लिए एकदम फिट बनाता है। हालांकि, न तो प्रोडक्शन टीम और न ही एक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे हैं।

    महाभारत में निभाई थी कृष्णा की भूमिका

    अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस ने सौरभ राज जैन को पौराणिक धारावाहिकों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा बताया। सौरभ साल 2013 में आई टेलीविजन सीरीज 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है।

    वहीं फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी देवी सीता, यश रावण के किरदार में,सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं और रवि दूबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट को बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स और मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान का संगीत शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'रावण' के साथ Vivek Oberoi का 2 सेकंड का फाइट सीन, इंटरनेट यूजर्स हुए क्रेजी; Ramayana में क्या है किरदार?

    यह भी पढ़ें- डबल रोल में Ranbir Kapoor, खुल गया रामायण का बड़ा राज, विष्णु अवतार का एक और किरदार?