60 करोड़ का घर, 100 करोड़ का फार्महाउस... अपार संपत्ति के मालिक हैं Ramayana के 'हनुमान' Sunny Deol
Sunny Deol Net Worth: रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले सनी देओल की संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ...और पढ़ें

सनी देओल हैं करोड़ों संपत्ति के मालिक। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार दशक का करियर और दर्जनों सुपरहिट फिल्में... सनी देओल (Sunny Deol) आज सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में शुमार हैं। करोड़ों फीस वसूलने वाले सनी पाजी के पास करोड़ों के घर और फार्महाउस हैं। उनकी प्रॉपर्टी विदेशों में भी फैली है।
68 साल की उम्र में भी सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले सनी देओल आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
सनी देओल अपने अभिनय से पैसा कमाना ही नहीं जानते हैं, बल्कि उसे इन्वेस्ट भी करना जानते हैं। उन्होंने फिल्मों से खूब पैसा कमाया और प्रॉपर्टीज की झड़ी लगाई। उनके पास मुंबई से लेकर मनाली तक घर हैं और लंदन में भी प्रॉपर्टी है।
मुंबई में सनी देओल के करोड़ों के घर
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सनी देओल का मुंबई के मालाबार हिल एरिया में एक लैविश मेंशन है जहां एक प्राइवेट मूवी थिएटर, जिम, हेलीपैड और बड़ा सा स्विमिंग पूल है।
इसके अलावा सनी देओल का मुंबई के जुहू में भी एक घर है, जो वास्तव में धर्मेंद्र का होम कहा जाता है। इसी घर में देओल परिवार रहता है। इस घर की कीमत करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। सनी देओल के पास मुंबई के ओशिवारा, मनाली में भी घर है।
100 करोड़ का फार्महाउस
मुंबई और मनाली में कई घर होने के साथ-साथ सनी देओल का एक लग्जरी फार्महाउस भी है। यह मुंबई के करीब लोनावला में स्थित है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। सनी देओल के पास विदेश में भी संपत्ति है। उनकी यूके में एक प्रॉपर्टी है।
खबरें और भी
कितनी है सनी देओल की संपत्ति?
बात करें नेट वर्थ की तो 2025 तक सनी देओल की कुल संपत्ति 130 से 180 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्में, ऐड्स और रियल इस्टेट है।
सनी देओल की आगामी फिल्में
सनी देओल इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों के लिए काफी चर्चा में हैं। वह 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल, अभी तक उनका लुक रिवील नहीं हुआ है।