छठी मैया की भक्ति में डुबोता है Anuradha Paudwal का पवित्र गीत, सालों से बना है 'यूपी-बिहार वासियों' की शान
हिंदी भक्ति गीतों के साथ-साथ अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भोजपुरी में छठ गीत भी गाया है। इस गीत के बिना महापर्व अधूरा लगता है।

अनुराधा पौडवाल का खूबसूरत छठ गीत।
HighLights
30 सालों से हिट है अनुराधा पौडवाल का छठ गीत
यूपी-बिहार में छठ के दौरान जरूर बजता है ये गीत
तोते को चेतावनी देता है छठी मइया का ये गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) भक्ति गीत की क्वीन कही जाती हैं। उन्होंने हिंदी में कई भक्ति गीत, आरती गाए हैं जिनकी आवाज हर सुबह घर-घर में सुनाई देती है। हिंदी भक्ति गीत के अलावा अनुराधा पौडवाल की आवाज बिहार के महापर्व छठ (Chhath) के दौरान भी सुनी जाती है।
अनुराधा पौडवाल ने छठी मइया (Chhathi Maiya) पर भी कई पवित्र गीत गाए हैं, जिन्हें सुनते ही मन भक्ति में लीन हो जाता है। उनका एक गीत तो इतना मधुर और खूबसूरत है कि उसके बिना तो छठ पर्व अधूरा है। घर हो या घाट, छठ पूजा के दौरान अनुराधा पौडवाल का ये गीत जरूर बजता है।
30 सालों से हिट है छठी मइया का गीत
यह गीत 30 सालों से कल्ट क्लासिक छठ गीत (Best Chhath Song) बना हुआ है। जिस भोजपुरी गीत (Bhojpuri Song) की हम बात कर रहे हैं, वो है 'मारबो रे सुगवा धनुख से' (Maarbo Re Sugva Dhanukh Se)। यह गीत छठ व्रत की महिमा और नियम-निष्ठा का वर्णन करता है।
तोते को चेतावनी देने वाले गाने के बोल
इस गीत में दिखाया गया है कि महिला छठ पूजा के दौरान शुद्ध फलों को झूठा करने आए सुगवा (तोते) को चेतावनी दे रही है कि अगर उसने इसे जूठा किया तो वह उसे धनुख (धनुष) से मारेगी। यह गीत छठ पूजा की पवित्रता को बयां करता है।
यह गीत टी-सीरीज के बैनर तले 1996 में बनाया गया था जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया था। वहीं इस गाने के खूबसूरत बोल सुरिंदर कोहली (Surinder Kohli) ने लिखे थे। इस गीत की आवाज और बोल जितने खूबसूरत थे, उसका विजुअल भी उतनी ही पवित्रता के साथ फिल्माया गया था। गीत में डाला पकड़े अनुराधा भी दीनानाथ (सूर्य) की भक्ति में लीन दिख रही थीं।
यूपी-बिहार में जरूर बजता है गीत
यह गीत यूपी, बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। यह छठ पूजा के दौरान हर घर में जरूर बजता है। इस गीत को बाद में कई बार रीक्रिएट किया गया। यूट्यूब पर इस गाने पर मिलियंस में व्यूज है।
