विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा Hanuman Ansh का ये गीत, लूप पर गाना सुन रहे लोग; भक्ति में हुए लीन

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:06 PM (IST)

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का एक गाना अचानक पूरे इंटरनेट पर छा गया है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है हनुमान अंश का गाना।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है हनुमान अंश का गाना।

HighLights

  1. हनुमान अंश का एक और गाना इंटरनेट पर छाया

  2. इंस्टाग्राम पर जमकर बन रही हैं गाने पर रील्स

  3. भक्ति गीत सुनते ही ऑब्सेस्ड हो गए लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कहानी ने जिस कदर दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया, उसी तरह इसके गाने भी लोगों के दिलों में बस गया है। 

'आवागमन' (Aavagaman) से लेकर 'मैं तेरे ही भरोसे' (Main Tere Hi Bharose) तक, हनुमान अंश के सभी गाने (Hanuman Ansh Songs) खूब पसंद किए जा रहे हैं। इनमें से एक गाना तो इस वक्त इंटरनेट पर छा गया है।

लूप पर गाना सुन रहे लोग

लोग कह रहे हैं कि वे इस गाने से ऑब्सेस्ड हो गए हैं। कुछ का कहना है कि यह गाना वे बार-बार सुन रहे हैं, लेकिन उनका मन नहीं भर रहा है। इस सादगी भरा गीत भक्ति की भावना जगा रहा है। साथ ही नीम करोली बाबा की भक्ति के चलते उनकी पत्नी की उलझन को बयां कर रहा है।

Parvati Song

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गाना

जिस गीत के बारे में हम बात कर रहे हैं, वो पार्वती गीत (Parvati Song) है। यह हनुमान अंश का सबसे पॉपुलर गाना है जो इस वक्त हर किसी की जुबान पर है। यह गीत 'पार्वती' को डिस्क्राइब करता है जो किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार करती है जो संत की तरह जीवन जीता है।

'पार्वती' के लिए शादी का मतलब पति (बाबा) को रोकना नहीं, बल्कि एक ऐसी आत्मा के साथ खड़े रहना था जो किसी बहुत बड़ी चीज के लिए समर्पित थी। यह गाना एक महीने बाद अचानक सोशल मीडिया पर छा गया है। यह गीत समझत

 

ठाठ अंदाज में लोगों का आ रहा है पसंद

यह शिव भक्ति गीत है जिसे बुंदेली अंदाज में गाया गया है। इस गीत को साधु तिवारी ने आवाज दी है। उन्होंने ही गाने के बोल भी लिखे हैं और इसका संगीत भी तैयार है। यह गाना इस वक्त इंटरनेट पर लोगों का फेवरेट बन गया है। लोग इंस्टाग्राम पर गीत पर रील्स बना रहे हैं, जिसकी संख्या लाखों में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- 29वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी 'नीम करोली बाबा' की कृपा, 'मिर्जापुर द मूवी' भी नहीं रोक पाई कमाई की रफ्तार

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने चमकाई नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी की किस्मत, बुंदेलखंडी गायक को बॉलीवुड से मिले ऑफर