'इसने मेरा करियर बर्बाद...' Lagaan एक्टर अमीन हाजी को चुकानी पड़ी ऐसी कीमत, फिल्म के बाद नहीं मिला काम
ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान में काम करने के बावजूद अमीन हाजी को बाद में काम मिलना बंद हो गया। एक्टर ने इसकी एक बड़ी ही खास वजह बताई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक तरफ जहां कुछ एक्टर्स से ये सुनने को मिलता है कि उनकी फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें काम नहीं मिला अमीन हाजी के साथ मामला दूसरा है। एक्टर ने खुलासा किया कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बावजूद उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
साल 2001 में फिल्म लगान में आए थे नजर
'लगान' के अभिनेता ने हाल ही में याद किया कि कैसे 2001 में इतनी पॉपुलर फिल्म में काम करने के बावजूद उन्हें अन्य भूमिकाओं को स्वीकार करना मुश्किल हो गया था। एक्टर ने कहा कि उनके पास जो स्क्रिप्ट्स आईं उनमें वो बात नहीं थी जो उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की क्लासिक फिल्म पर काम करने के वक्त एक्सपीरियंस की।

अमीन हाजी ने बताया कि लगान के बाद फिल्में साइन करना बंद करने पर उनकी पत्नी शार्लोट व्हिटबी-कोल्स उनसे नाराज थीं। उनके अनुसार, उन्हें जो रोल्स ऑफर की जाती थीं, वे या तो मूक किरदार होते थे या फिर महत्वहीन भूमिकाएं होती थीं।
पत्नी ने कही थी ये बात
अभिनेता और लेखक ने कहा कि स्क्रिप्ट उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं। उनकी पत्नी ने कहा,'लगान के बाद, जब भी उन्हें कोई रोल ऑफर होता वे कहते कि यह भूमिका बेकार है या फिर अच्छी नहीं है वगैरह। तो मैंने उनसे कहा, 'हम क्या करेंगे? आपको काम करना होगा। आपको कुछ काम लेना होगा।'
View this post on Instagram
एक्टर ने बताया कि लगान की स्क्रिप्ट बहुत ही यूनीक थी और उन्हें आगे ऐसा मौका नहीं मिला कि वह इस तरह की स्क्रिप्ट पर काम कर पाएं।
कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, लगान एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें आमिर खान, ग्रेसी सिंह, राहेल शेली, पॉल ब्लैकथॉर्न और सुहासिनी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अमीन हाजी ने मूक ढोल वादक बाघा का किरदार निभाया है। यह फिल्म चंपानेर गांव के एक युवा किसान भुवन (आमिर खान) की कहानी है, जो ग्रामीणों पर लगाए गए दमनकारी कर के बाद अंग्रेजों को क्रिकेट के खेल के लिए चुनौती देता है।
