अक्षय कुमार की Samuk के लिए मिल गई हीरोइन, एलियन थ्रिलर में हुई बंगाली हसीना की एंट्री?
अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म समुक की लीड एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी समुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अक्षय कुमार की अगली फिल्म समुक
समुक में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
एलियन थ्रिलर फिल्म है समुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम एलियन थ्रिलर फिल्म समुक (Samuk) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर समुक की शूटिंग शुरू होने का एलान किया था। अब इस मूवी की लीड एक्ट्रेस को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि समुक की हीरोइन के लिए निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की तलाश पूरी हो गई है और इस मूवी में एक बंगाली एक्ट्रेस के नाम पर मुहर लगी है।
समुक के लिए मिल गई एक्ट्रेस
फिल्म की कास्टिंग पूरी हो जाए, तो निर्माता-निर्देशक भी राहत की सांस लेते हैं। अक्षय कुमार अभिनीत साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म समुक के लिए भी काफी समय से अभिनेत्री की तलाश हो रही थी। आखिरकार वह तलाश पूरी हुआ बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा (Rukmini Maitra) पर। रुक्मिणी की यह दूसरी हिंदी फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें- Haiwaan के बाद 'एलियन थ्रिलर' में धमाका करेंगे Akshay Kumar, नई फिल्म 'समुक' के सेट से पहला वीडियो आया सामने
इससे पहले साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म सनक में विद्युत जामवाल के साथ काम किया था। वह फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। फिलहाल समुक फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। सूत्रों के अनुसार कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए रुक्मिणी के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।
New genre. New character. New challenge. 🎬
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 24, 2026
Vivaan Ahuja reporting for duty.#Samuk filming begins today. pic.twitter.com/to5aQRCbEv
रुक्मिणी का किरदार दिलचस्प है और वह अक्षय के पात्र के साथ अच्छी लगेंगी। निर्माताओं को ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जिसमें गहराई और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस हो। रुक्मिणी की हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होगी। ऐसे में देखना होगा कि अक्षय कुमार संग उनकी जोड़ी फैंस को इतनी पसंद आएगी।
कब रिलीज होगी समुक
इस फिल्म के साथ अक्षय और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह लंबे समय बाद साथ वापसी कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर आफ ड्यूटी में साथ काम किया था। बात की जाए समुक की रिलीज डेट की तरफ तो अभी तय तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल के अंत तक इसे थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है।
