90 के दशक में करिश्मा कपूर की 'पूजा' करती थीं Kangana Ranaut, बेहद खास है वजह; आप भी होंगे 'क्वीन' से सहमत
कंगना रनौत ने हाल ही में थ्रो-बैक तस्वीर शेयर करते हुए हाल ही में करिश्मा कपूर की तारीफों के पुल ...और पढ़ें
-1787417991351_m.webp)
कंगना रनौत करती थीं करिश्मा की पूजा/ फोटो- Instagram
HighLights
करिश्मा कपूर को बचपन में कंगना ने किया कॉपी
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस की करती थीं पूजा
'ओरिजिनल फैशन क्वीन' कहकर उनकी प्रशंसा की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड हो या देश के मुद्दों से जुड़ी राय देना,कंगना के बोल हमेशा से बेबाक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 90 के दौर में बॉलीवुड पर राज करने वाली करिश्मा कपूर की सराहना में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 90 के दौर में वह क्यों 'बीवी नंबर 1' एक्ट्रेस की पूजा करती थीं।
कंगना रनौत ने शेयर की थ्रो-बैक फोटो
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद की बचपन की एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर में येलो रंग की टी-शर्ट के साथ ब्लैक रंग का डेनिम जंपसूट पहन हुआ और बालों को बांधा हुआ है। उनका ये आउटफिट ठीक वैसा है, जैसा करिश्मा कपूर ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीना मान जाएगी' में पहना हुआ था।
अपने बचपन की इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, 'ओरिजिनल फैशनिस्टा... कौन-कौन है, जो 90 के दशक में ओरिजिनल फैशन क्वीन करिश्मा कपूर को पूजता था। मैंने तो निश्चित तौर पर की है।"

करिश्मा कपूर के इस गाने से फैशन में आया था आउटफिट
करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में फिल्मों में कई ऐसे कॉस्ट्यूमस पहने हैं, जो आगे चलकर एक फैशन बन गया। उन्होंने फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के 'ले गई, ले गई गाने में तो यह कॉस्टयूम पहना ही था, लेकिन उसी के साथ एक्ट्रेस ने 'दिल तो पागल' है में भी डेनिम जंप सूट पहनकर इसका ट्रेंड शुरू किया था। करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने आमिर खान से लेकर सलमान और शाह रुख तीनों के साथ काम किया है।

एक तरफ जहां करिश्मा कपूर अपने समय की फैशनिस्टा रही हैं, तो वहीं कंगना रनौत का भी फैशन सेंस फैंस को बेहद पसंद है। कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इमरजेंसी और भारत भाग्य विधाता के बाद एक बार फिर से कॉमेडी जॉनर की फिल्म 'क्वीन 2' के साथ लौटने की तैयारी कर रही हैं।
