'बेशर्मी की सारी हदें पार...', Taapsee Pannu पर भड़कीं Kangana Ranaut, एक्ट्रेस को बुलाया 'सस्ती कॉपी'
हाल ही में तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने पुराने झगड़े के बारे में बात की जिसके बाद 'क्वीन' एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है।

तापसी पन्नू पर भड़कीं कंगना रनौत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
तापसी और कंगना की जुबानी जंग फिर हुई शुरू
कंगना ने फिर तापसी को बुलाया सस्ती कॉपी
तापसी पन्नू ने कंगना संग लड़ाई पर की थी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद एक बार फिर ताजा हो गया है और इसकी वजह तापसी का हालिया बयान है। दरअसल, 'पिंक' एक्ट्रेस ने हाल ही में कंगना के साथ अपनी पुरानी लड़ाई के बारे में बात की। अब कंगना ने उन पर भड़ास निकाली है।
एक हालिया इंटरव्यू में जब तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) से पूछा गया कि क्या कंगना के साथ उनके मतभेद सुलझ गए हैं तो तापसी ने कुछ ऐसा कह दिया जो कंगना को रास नहीं आया।
कंगना पर क्या बोलीं तापसी?
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने मतभेद के बारे में कहा, "मैं उनसे नहीं मिली हूं। जब ये सो-कॉल्ड इश्यूज शुरू हुए थे, तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी और अब भी नहीं मिली हूं। उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है और उनकी राय उनके नजरिए को। वह अपनी बात पर कायम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है।"

तापसी पर कंगना ने निकाली भड़ास
तापसी पन्नू के इस बयान के बाद अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है। उन्होंने 'सस्ती कॉपी' बुलाकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने कहा, "एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म के प्रमोशन में लगी है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में चर्चा का मुख्य विषय कंगना रनौत ही हैं। आज तो उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मेरे माता-पिता और मेरी परवरिश का मजाक उड़ाया।"
तापसी की परवरिश पर उठाया सवाल
कंगना रनौत ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि हर माता-पिता अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं और मैं कभी भी किसी बहस में माता-पिता को नहीं घसीटती, लेकिन आज मैं उसके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह किसी ओरिजिनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए? क्यों एक सस्ती कॉपी? आपकी कोशिशों पर तरस आता है।"

क्या है तापसी और कंगना का विवाद?
2019 में तापसी ने कंगना की एक फिल्म के ट्रेलर की सराहना की थी, लेकिन उसमें उनका नाम मेंशन नहीं किया था। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली ने तापसी को सस्ती कॉपी बुलाया था। यही नहीं, 2020 में नेपोटिज्म पर बात करते हुए कंगना ने तापसी को बी-ग्रेड एक्ट्रेस भी बुलाया था। यहीं से दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी।
