'हमें क्या जो भी पहने पर...', Kriti Sanon के 'बिकिनी' विवाद पर Kangana Ranaut का नया बयान, बदले एक्ट्रेस के सुर
कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर कंगना रनौत का एक नया बयान सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा ...और पढ़ें
-1787810898810_m.webp)
कृति सेनन के कपड़ों पर सवाल करने वाली कंगना के बदले सुर/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
कंगना रनौत ने कृति के कपड़ों के विवाद पर बदला स्टेटमेंट
एक्ट्रेस ने कहा-उनके कपड़े कभी भी दिक्कत नहीं थे
रक्षाबंधन में पारंपरिक रीति-रिवाजों की कमी पर सवाल उठाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन (Kriti Sanon) पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अपने रक्षाबंधन एड की वजह से सुर्खिया बंटोर रही थी। उनके ब्रालेट टॉप को लेकर यूजर्स का गुस्सा फूटा था। लगातार कॉकटेल 2 एक्ट्रेस को मिल रहीं ट्रोलिंग के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने 30 सेकंड का एड डिलीट कर दिया था।
कृति सेनन के इस एड को लेकर कंगना रनौत ने भी एक्ट्रेस के ब्रालेट टॉप पहनने को लेकर उन पर निशाना साधा था। हालांकि, इस पर कृति सेनन भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना ही पलटवार किया। अब हाल ही में इस पूरे विवाद में एक बार कंगना रनौत ने दोबारा बात की है, जहां एक्ट्रेस का बयान पूरी तरह से बदल गया।
कंगना रनौत को कपड़ो से नहीं थी दिक्कत
कंगना रनौत ने हाल ही में डिकोड लाइव से खास बात करते हुए बताया कि उन्होंने कृति को क्या पहनना चाहिए... क्या नहीं, इसे लेकर उनकी आलोचना नहीं की थी, बल्कि उनका मुद्दा फेस्टिवल को लेकर था। कंगना रनौत ने कहा, "वह जो चाहे पहन सकती हैं, उन्हें कौन रोक रहा है। क्या उन्हें इससे पहले कभी किसी ने रोका है? एक महिला जो चाहे वह रक्षाबंधन पर पहन सकती है। मुझे लगता है ब्रालेट बहुत ही छोटी सी डिटेल थी।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हम हिंदू है और उस बैकग्राउंड से आते हैं, जहां हम इन चीजों को प्वाइंट आउट कर सकते हैं। आपके माता-पिता कहां हैं? आपका घर कहां है? कोई हलवा पूरी, भगवान का तिलक, अक्षत, अगरबत्ती और दीया का नामोनिशान नहीं है।"
-1787811020750.webp)
रक्षाबंधन इन चीजों के बिना है अधूरा
कंगना रनौत ने आगे बताया कि रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है, जो कुछ रीति-रिवाजों के बिना पूरा नहीं हो सकता है। 'क्वीन'एक्ट्रेस ने कहा, "रक्षाबंधन टीके के बिना पूरी नहीं हो सकती। आप ये नहीं कह सकती सुंदरता कोई मायने नहीं रखती। ऐसा नहीं है, एक फेस्टिवल की सुंदरता हमारे कल्चर और सभ्यता को दर्शाता है।रक्षा बंधन किसी सभ्यता की धार्मिक अभिव्यक्ति है।"
कंगना रनौत ने आगे बात करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता ये है कि हिंदू फेस्टिवल्स से परिवार से जुड़ी चीजें कम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कृति के एड में ट्रेडिशनल टच और परिवार को लेकर सवाल उठाया था।
-1787811074120.webp)
जब कंगना रनौत से ये पूछा गया कि अगर कृति ईद के फेस्टिवल में वैसा पहनावा पहनेंगी, तो कंगना ने बात का रुख इस ओर मोड़ दिया कि हिंदू संस्कृति में रिश्तों को कैसे दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपराओं में अलग-अलग रिश्तों में गरिमा और मर्यादा बनाए रखने पर बहुत जोर दिया जाता है।
कृति सेनन ने ट्रोलिंग पर दिया था जवाब
आपको बता दें कि कंगना रनौत के पोस्ट के बाद कृति सेनन ने बिना किसी का नाम लिए पलटवार करते हुए लिखा था, "फेस्टिवल्स का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है। रक्षाबंधन का मतलब एक-दूसरे की रक्षा करना है। मैं और मेरी बहन हम एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम दोनों को पता है कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा कर सकते हैं, जितना कोई भाई करता है। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं।"
