विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो जो पहनती है उसका...' सालों पहले Kangana Ranaut ने महिलाओं के फैशन च्वाइस पर किया था पोस्ट

Published: Wed, 26 Aug 2026 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2026 12:59 PM (IST)

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर विवाद के बाद कंगना रनौत का महिलाओं के फैशन च्वाइस पर पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों एक राखी ऐड की वजह से सुर्खियों में हैं। तमाम आलोचनाओं के बाद उनके इस विज्ञापन को मेकर्स ने यूट्यूब से हटा दिया। वहीं इस पर कमेंट कर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी चर्चा में आ गईं।

कंगना ने कृति पर किया कमेंट

दरअसल ये सारा मुद्दा कृति सेनन के कपड़ों को लेकर था और अब उस पर कमेंट कर कंगना ने आग में घी डालने का काम किया था। कंगना ने कृति पर बिकिनी में राखी बांधने के लिए तंज कसा था।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 9.19.24 PM

वहीं अब उनका कुछ साल पहले किया गया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो फैशन च्वाइसेज को लेकर बात करती नजर आईं। कंगना ने सफेद रंग के पतले स्ट्रैप वाले लेस कॉर्सेट और सुनहरे बटन वाले सफेद हाई-वेस्ट ट्राउजर पहन कर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इस आउटफिट को पहनकर उन्होंने महिलाओं के कपड़ों के चुनाव पर टिप्पणी की थी।

कंगना की पुरानी पोस्ट हो रही वायरल

उन्होंने लिखा,'बस इस बात पर जोर दे रही हूं कि एक महिला क्या पहनती है या क्या नहीं पहनती है, यह पूरी तरह से उसका निजी मामला है... इसमें आपका कोई लेना-देना नहीं है।' इसी के साथ उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी भी बनाया।

एक दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,'मुझे लगता है मैंने अपनी बात कह दी है। अब मैं ऑफिस जा सकती हूं... बाय।'

WhatsApp Image 2026-08-26 at 9.19.27 PM

यूट्यूब से हटा दिया गया विज्ञापन

वहीं अभी की कंट्रोवर्सी की बात करें तो ज्वेलरी के विज्ञापन में कृति सैनन को रक्षा बंधन मनाते हुए ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। यह पहनावा सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने इसे यूट्यूब से हटा दिया।

यह भी पढ़ें- 'यह उसकी अपनी पसंद', कंगना के बयान पर कृति सेनन के समर्थन में आए राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- 'महिलाओं को मत बताओ क्या पहनें...' रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर Kriti Sanon का पलटवार, कंगना ने भी किया था सवाल